झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान और पुनर्वास के लिए  अभियान शुरू 

by
एएम नाथ। चम्बा :   जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से   झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान व उनके पुनर्वास के लिए एक अभियान  आरंभ किया है। अभियान के तहत आज बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन से समन्वयक कपिल शर्मा , जिला बाल संरक्षण इकाई से आउटरीच कार्यकर्ता बबली देवी ने झुग्गी-झोपड़ियां में जाकर बच्चों से संबंधित आंकड़े इकट्ठे किए ।
 साथ में उन्होंने ये भी जानने का प्रयास किया कि कहीं कोई बच्चा बिना मां बाप के  झुग्गी -झोपड़ी में तो नहीं रह रहा और यहां रहकर अपने जीवन यापन के लिए मजदूरी या गलियों में समान इत्यादि बेचने का काम कर रहा है।
 उन्होंने  लोगों से ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया ताकि ऐसे बच्चों को सरकारी सहायता उपलब्ध करवा कर उनके पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने के फायदों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ….माइलेज बढ़ती है

नई दिल्ली : कार हो या बाइक अच्छी तरह से चले इसलिए उसके टायरों में हवा का प्रेशर ठीक रहना जरूरी है। लेकिन उसमें भरी जाने वाली हवा के बारे में ज्यादातर लोग ध्यान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के परिणाम जानते थे इसलिए चुनाव से भाग रहे थे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा में भरोसा जताने और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए प्रदेशवासियों का आभार एक बार फिर से कार्यवाहक मुख्य सचिव के भरोसे प्रदेश, मित्र मंडली स्थायी और व्यवस्था...
हिमाचल प्रदेश

महिला और उसके 2 बच्चों की आग में जलने से मौत, पति गंभीर घायल : बाथू में प्रवासियों की 3 झुंगियों में हुया भीषण अग्निकांड

टाहलीवाल : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के टाहलीवाल में भीषण अग्निकांड में महिला और उसके दो बच्चों की झुलसने से मौत हो गई है जबकि पति गंभीर रूप से जल गया है। महिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4.11 करोड़ से बने एकलव्य विद्यालय होली के छात्रावास भवन का लोकार्पण

एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षा और खेलकूद में कर रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन : जगत सिंह नेगी सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए विद्यालय को एक लाख रुपये देने की घोषणा एएम नाथ। चंबा :...
Translate »
error: Content is protected !!