23 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगी क्विज प्रतियोगिता : निर्वाचन विभाग मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित करवाएगा प्रतियोगिता

by
मंडी, 6 जनवरी। मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 23 जनवरी को प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निर्वाचन विभाग मंडी प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अर्न्तगत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद देश की नई पीढ़ी को अपने देश, लोकतंत्र, चुनाव, निर्वाचन क्षेत्र और उम्मीदवारों के बारे में जानने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सूची 12 जनवरी तक उपमण्डल कार्यालय मंडी को भेजने के आदेश सभी स्कूलों को जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। सबसे पहले प्रारंभिक स्तर की प्रतियोगिता सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिता अप्रैल माह में मंडी में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी। कनिष्ठ वर्ग में नवीं से 12वीं के विद्यार्थी और वरिष्ठ वर्ग में कॉलेज और विवि के विद्यार्थी भाग लेंगे।
उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के सभी नोडल अधिकारियों और सदस्यों से अनुरोध किया कि वह इस आयोजन की सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करें। उन्होंने इसे एक गेम चेंजर के रूप में लेने का भी आह्वान किया ताकि युवा पीढ़ी को प्रजातंत्र की जड़ों के साथ जोड़ा जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख के गहने चुराए – आए थे कबाड़ी के भेष में : 4 युवकों सहित खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  मंडी :    मंडी जिले के करसोग थाना के अंतर्गत 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इसी साल 31 मार्च 2024 की रात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाएं सभी पात्र युवा: एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा

बड़सर 07 अक्तूबर।  निर्वाचन क्षेत्र 39-बड़सर की राजकीय उच्च पाठशाला बुंबलू में शनिवार को बूथ स्तरीय चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. रोहित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश

लंबित मामलों को एक ही बार में निपटाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करुणामूलक आधार पर रोजगार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन को बड़ा झटका : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरने से कर लिया किनारा

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से यहां प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में आपसी फूट पड़ गई है। बताया जाता है कि 10 संगठनों द्वारा इस आंदोलन को...
Translate »
error: Content is protected !!