झोटा हत्याकांड पर CM मान सख्त…. बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा; DGP को जांच के आदेश

by

मानसा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश; आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई

चंडीगढ़/मानसा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले में किसी भी स्तर पर हुई चूक की जांच करने के लिए भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसा में हुई यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पंजाब के युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम मान ने स्पष्ट किया कि इस मामले में पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हत्या के पीछे शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर बुलडोजर कार्रवाई

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में तनाव का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को पीछे हटाया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर को गिराने की कार्रवाई की।

इस बीच, पुलिस ने बुधवार सुबह मामले के मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

DGP को चूक की जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मामले में यदि किसी भी स्तर पर कोई चूक हुई है तो उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि परमिंदर सिंह झोटा लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उनकी हत्या के बाद परिवार और ग्रामीणों में भारी रोष है। परिजन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कह रहे हैं। इस घटना ने पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस को भी तेज कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गाजा में इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए जा रहे नरसंहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 

गढ़शंकर, 21 अगस्त : गाजा में इजरायल द्वारा किए जा रहे नरसंहार के खिलाफ वैश्विक स्तर पर एकजुटता व्यक्त करने के आह्वान के अनुरूप, क्षेत्र के लोकतांत्रिक संगठनों ने आज गढ़शंकर के गांधी पार्क...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 की मौत : बस पर गिरा पहाड़ का मलबा… रेस्क्यू जारी

बिलासपुर :  जिले में मंगलवार. रात बड़ा हादसा हुआ। भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों की मौके पर मौत...
Translate »
error: Content is protected !!