टाऊन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – विश्वमोहन देव चौहान

by
ऊना, 19 अक्तूबर. जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से ऊना उपमंडल के तहत टाउन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का कृत्रिम अंग लगाने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने इस शिविर की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के बाद दी।
एसडीएम ने बताया कि यह शिविर दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में दिव्यांग व्यक्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में उन्हें निःशुल्क कृत्रिम अंग और यंत्र वितरित किए जाएंगे। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीकरण उनकी आवश्यकताओं के आधार पर उपकरण मुहैया कराने के लिए किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस शिविर में शामिल होने के लिए दिव्यांगजनों को कुछ आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी या किसी समकक्ष चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसके अलावा, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (जिसमें मासिक आय 22,500 रुपये या इससे कम हो), एक फोटोग्राफ, और आवासीय प्रमाण पत्र (जैसे राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, या यूडीआईडी कार्ड) भी साथ लाना जरूरी है। इनमें से एक भी दस्तावेज कम होने पर व्यक्ति का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बीडीओ ऊना को निर्देश दिए कि वे अपने विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों के माध्यम से इस शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि हर पात्र दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें। नगर परिषद ऊना, मैहतपुर, और संतोषगढ़ के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों को इस शिविर की जानकारी देने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को इस शिविर में शामिल होने के लिए जागरूक करें।
इस बैठक में बीडीओ ऊना केएल वर्मा, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर बसदेहड़ा वर्षा चौधरी, तहसील वेलफेयर अधिकारी जतिंद्र कुमार, ईओ एमसी ऊना ललित कुमार, नायब तहसीलदार मैहतपुर इकबाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे – डॉ लाल सिंह

ऊना, 6 अगस्त: नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के प्रमुख भाग के रूप में देश के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आतंकियों ने धर्म पूछकर मारे निर्दोष तो हमने कर्म देखरेख मारे पाकिस्तानी : जयराम ठाकुर

भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सेरी मंच पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कहा, युद्ध खत्म नहीं हुआ, अभी तो आगाज है, कोई भी आतंकी वारदात हुई तो युद्ध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*3 ट्रैक्टर जब्त – अवैध खनन पर सख्ती : डीसी-एसपी ने फतेहपुर में की औचक छापेमारी

 रोहित जसवाल।  ऊना, 2 जनवरी. ऊना जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बलदेव ठाकुर दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन के अध्यक्ष।

एएम नाथ। भुंतर :  आज भुंतर में दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन संख्या नवम्बर 182 के चुनाव करवाये गए जिसमे  पूर्ब प्रधान टशी नुर्बु नेगी की अध्यक्षता में   बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!