मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को राहत : भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक

by

नई दिल्ली : कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को गुरुवार (28 दिसंबर) को बड़ी राहत मिली। भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मामले को लेकर कतर में स्थित कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने सजा कम कर दी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ”विस्तृत फैसले की कॉपी का इंतजार है. हमारी कानूनी टीम अगले कदम को लेकर आठों भारतीयों के परिवारों के संपर्क में हैं. सुनवाई के दौरान एंबेसडर और अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहे.”। मंत्रालय ने आगे कहा कि हम आठों लोगों के परिवार के साथ शुरुआत से खड़े रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ये सही नहीं होगा कि हम इसके बारे में ज्यादा बोलें. हम मामले को लगातार कतर प्रशासन के सामने उठा रहे हैं और उठाते रहेंगे।

 आठ भारतीय :  भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मी की पहचान कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी ,कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश गोपाकुमार के रूप में हुई है।

आरोप :   कतर में स्थित अल दाहरा कंपनी  में काम करने वाले आठों भारतीयों पर कथित तौर पर जासूसी करने का आरोप है। हालांकि अधिकारिक तौर पर कतर ने आरोपों को लेकर कुछ नहीं कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSF चौक के पास आईईडी धमाके मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार : जीरकपुर और दिल्ली में पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर :   बीएसएफ चौक के पास बीते दिनों हुए आईईडी धमाके की जांच पंजाब से बाहर तक पहुंच गई है। मामले की तह तक जाने के लिए जालंधर पुलिस की टीमें जीरकपुर, दिल्ली...
article-image
पंजाब

16.42 लाख का पैकेज : पंजाब यूनिवर्सिटी के 87 छात्रों को मिला

चंडीगढ़ । पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज (यूआईएएमएस) के 87 एमबीए छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान नौकरी मिली है। इनमें से 9 छात्रों को 16.42 लाख रुपये का सालाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सारी जिंदगी जिन्हें कोसते रहे, आज उन्हीं का किया स्वागत : भाजपा के पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिल पर पत्थर रख फूलों संग किया नए सदस्यों का वेलकम

एएम नाथ। हमीरपुर : ‘अपने होठों पर तबस्सुम को सजाए बैठे हैं। जख्म गहरे हैं मगर छिपाए बैठे हैं…।’ एक शायर की लिखी ये पक्तियां इतना समझाने के लिए काफी हैं कि दिल न...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार झूठे आंकड़ों से कर्मचारियों को गुमराह कर रही है: संयुक्त तालमेल कमेटी

17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों की मुख्य मांग डीए नहीं, केंद्रीय वेतनमान रद्द कर पंजाब वेतनमान लागू करना है होशियारपुर, 5 सितंबर 2026: पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स सांझा फ्रंट और सांझा मुलाजिम...
Translate »
error: Content is protected !!