टारगेट किलिंग और फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार : 3 अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस ,1 काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन बरामद

by

पटियाला :  पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े तीन पेशेवर अपराधियों को पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्टल समेत आठ जिंदा कारतूस और एक काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन कार बरामद की गई है।

आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी गांव सराय अमतन खां जिला तरनतारन, रोहित कुमार उर्फ रोहित और गुलशन कुमार उर्फ गुल्लू दोनों निवासी नलास खुर्द जिला पटियाला के तौर पर हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि तीन आरोपियों शमशेर सिंह, रोहित कुमार व गुलशन कुमार को अमेरिका में बैठा गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू हैंडल करता है। गुरविंदर सिंह सिद्धू गैंगस्टर लक्की पटियाला का साथी है। गुरविंदर सिंह पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातें अपने इन तीन गुर्गों की मदद से अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से बरामद हथियार गैंगस्टर सिद्धू ने ही अपने विरोधी गोल्डी ढिल्लों गैंग के साथियों पर हमला कराने के लिए मुहैया कराए थे।

                            एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों विदेश से अपना गैंग चलाता है और गोल्डी बराड़ का करीबी साथी है। बीते दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर पांच में हुई फायरिंग का गोल्डी ढिल्लों मास्टरमाइंड है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित कुमार ने पहले भी गुरविंदर सिंह सिद्धू के कहने पर राजपुरा के एक कारोबारी पर फायरिंग की थी। इस मामले में गुरविंदर सिंह व रोहित कुमार के खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में केस भी दर्ज है। इस मामले में रोहित कुमार को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। वह अब जमानत पर था। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक 23 साल के शमशेर सिंह ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है। वहीं 21 साल का रोहित कुमार 12वीं पास है और 27 साल का गुलशन कुमार 11वीं पास है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जान लें कि सरकारें आती जाती रहती हैं, भावनाएं कुचलने का प्रयास न करें : जयराम ठाकुर

हर जगह हिंदूवादी लोगों को फंसाने की साजिश कर रही है सुक्खू सरकार और कुछ अधिकारी हिंदू समाज के धैर्य को बार-बार परखने की गलती न करे सरकार और प्रशासन मुख्यमंत्री की 97 फीसदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया 1.16 करोड़ से निर्मित रावमापा धुसाडा के साईंस लैब का लोकार्पण : विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – रोहित ठाकुर

आपदा के कारण राज्य में हुए भारी नुक्सान के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार नहीं रूकेगी – शिक्षा मंत्री 13.33 करोड़ रूपये से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार का किया भूमिपूजन कर रखी...
article-image
पंजाब

सिद्धू दंपती एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय : फ्री राशन देने की जरूरत नहीं, बल्कि एजुकेशन का कार्ड और हेल्थ कार्ड बनाए जाएं – नवजोत सिंह सिद्धू

 नवजात सिंह सिद्धू दंपती एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। काफी समय से अमृतसर शहर के लोगों और राजनीति से दूरी के बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल से कम सजा वाले अपराध में पासपोर्ट जारी करने के हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दो साल से कम सजा वाले अपराध में दोषी करार याचिकाकर्ता को पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश रंजन शर्मा की अदालत ने पासपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!