जेल में कैदियों ने किया बवाल : कैदियों ने की तोड़फोड़ – पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे , SHO समेत 5 पुलिसकर्मी और कुछ कैदी घायल

by

 गुरदासपुर  :  केंद्रीय जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, कैदियों और जेल के कर्मचारियों के बीच झड़प इतनी बढ़ गई की वहां पथराव और तोड़फोड़ होने लगी। जब बात हाथ से निकलती दिखाई दी तो पुलिस ने कैदियों पर आंसू गैस के गोले दागे।  गुरदासपुर में केंद्रीय जेल के कैदियों का कहना है कि उनके साथ जेल कर्मचारी दुर्व्यवहार कर रहे हैं, जिससे परेशान होकर कैदियों ने उनपर पर पथराव और तोड़फोड़ की। जेल के कैदियों और जेल के कर्मचारियों के बीच हुई झड़प में कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

SHO समेत 5 पुलिसकर्मी और कुछ कैदी घायल :  झड़प को लेकर अधिकारियों ने बताया कि, धारीवाल पुलिस थाने के SHO मनदीप सिंह सलगोत्र सहित 5 पुलिसकर्मी और कुछ कैदी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जेल में पहले कैदियों के 2 गुटों के बीच झड़प हो गई है। जिसके बाद झड़प बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ गई की। जेल में अफरा तफरी मच गई। कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्हें रोकने की कोशिश की गई लेकिन, स्थिति बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने कैदियों पर आंसू गैस के गोले दागे।

घटना की जांच करने के निर्देश दिए गए  : गुरदासपुर के DC हिमांशु अग्रवाल ने उप संभागीय मजिस्ट्रेट को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं पूरी स्थिति की जांच की जाएगी कि कैसे और क्या कुछ जेल में हुआ था, जिससे झड़प के हालात बन गए। वहीं कैदियों के 2 गुटों के बीच भी आपसी झड़प देखने को मिली। कैदियों के बीच क्या कुछ चल रहा है। इसकी जांच की जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि जेल में ऐसी स्थिति क्यों बनी कि कैदियों को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘नवाचार को स्टार्ट अप में बदलना’ विषय पर लैक्चर किया आयोजित

गढ़शंकर – शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में आईआईसी और कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ‘इनोवेशन को स्टार्ट अप में बदलना’ विषय...
article-image
पंजाब

तीन शहरों में शराब और मीट बैन, मिला पवित्र शहर का दर्जा

चंडीगढ़ : पंजाब के तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा दिया गया है। इनमें अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में हुए पंजाब...
article-image
पंजाब

17 अप्रैल 2025 को लायलपुर खालसा कालेज कपूरथला में होने जा रही है पांचवीं जिला वुशू चैपियनशिप- वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : जिला वुशू ऐसोसिऐशन कपूरथला की ओर से मीटिंग का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स क्लब में जिला वुशू ऐसोसिएशन कपूरथला के महा सचिव गुरचरण सिंह की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.एससी. बीएड आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार  रहा

गढ़शंकर, 11 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी.,बीएड. का आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!