टिकट आवेदन के पांच हजार लेकर कांग्रेस की आर्थिक स्थिति की जा रही मजबूत : जयराम ठाकुर

by

लोकतंत्र में मिले अधिकार के लिए पैसे वसूल रही सुख की सरकार और कांग्रेस

प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारे सरकार, रोबोटिक सर्जरी के दावे और ओटी के दरवाजे गायब

एएम नाथ। शिमला :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से यह पता चला कि कांग्रेस स्थानीय निकाय के चुनाव में टिकट के लिए आवेदन करने वाले सभी नेताओं से ₹5000 की वसूली करेगी चाहे लोगों को टिकट मिले या न मिले। लेकिन टिकट चाहने वालों द्वारा दिए गए ₹5000 रुपये वापस नहीं किए जाएंगे। ऐसे में यह सवाल उठता है कि कांग्रेस द्वारा वसूली जा रही यह धनराशि प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ली जा रही है या कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के स्तर पर कार्यकर्ताओं से टिकट आवेदन के बदले पैसे लेने का यह मामला प्रदेश में पहले नहीं हुआ। लोकसभा के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने ₹10000 का शुल्क लगाया था लेकिन उस दौरान लोग टिकट मांगने की बजाय टिकट न देने की अपील करते दिखाई दिए। टिकट के लिए आवेदन करना किसी भी पार्टी में हर कार्यकर्ता का अधिकार है और ऐसे में टिकट के आवेदन के लिए ही पैसे वसूलना सही बात नहीं है। लोकतंत्र द्वारा लोगों को मिले अधिकार के लिए वसूली करना हास्यास्पद है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि दुनिया भर में लोकतांत्रिक पार्टियां चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन लोकप्रियता, एक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिबद्धता, विजयी होने की प्रायिकता आदि मानकों के आधार पर करती हैं। चुनाव लड़ने हेतु अपने प्रत्याशियों का सहयोग करती हैं। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार स्थानीय निकाय के चुनाव में टिकट का आवेदन करने के बदले ही पैसे वसूल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार के स्थानीय निकाय और नगर निकाय के चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी और उन्हें उखाड़ फेंकेगी। प्रदेश के लोग व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त हैं। लोग सरकार द्वारा समर्थित और संरक्षित अराजकता से परेशान हैं। सरकार की कार्यप्रणाली, प्रदेश में बढ़ती गुंडागर्दी, पूरी तरह से ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण तमाम तरह से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस को हर जगह से उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर हैं। प्रदेश की मातृ शक्ति भी कांग्रेस द्वारा दी गई झूठी गारंटियों और विधायिका में महिला आरक्षण के हक को छीनने के लिए कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार है।
————————-
बड़ी-बड़ी बातें करने की बजाय बीमार और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारे मुख्यमंत्री

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बीमार और बदहाल है। हर दिन प्रदेश भर में हजारों लोगों को इलाज के लिए भटकना और तमाम तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मुख्यमंत्री विश्व स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था का झूठ बोलकर अपनी जिम्मेदारी से भागते रहते हैं। अस्पतालों में कहीं पर डॉक्टर नहीं है तो कहीं पर दवाई नहीं है, कहीं पर पैथोलॉजिस्ट नहीं हैं तो कहीं पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। जिसके कारण पूरे अस्पताल की व्यवस्था चरमराई रहती है। मुख्यमंत्री एक तरफ रोबोटिक सर्जरी की बात करते हैं, दूसरी तरफ ऑपरेशन थिएटर के टूटे हुए दरवाजे भी मरम्मत की राह देख रहे होते हैं। सामान्य से सामान्य सुविधाओं के लिए भी प्रदेश के लोगों को तरसना पड़ रहा है और मुख्यमंत्री तथा सरकार का पूरा इकोसिस्टम झूठ बोलने में व्यस्त है। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत स्वास्थ्य के लिए लगातार पैसा आ रहा है लेकिन सरकार द्वारा उन पैसों का समुचित और व्यवस्थित उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री से आग्रह है कि बड़ी-बड़ी और झूठी बातें करने की बजाय छोटी-छोटी और बेहद जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का ख्याल रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर की 182 ग्राम पंचायतों के 1140 वार्ड में तीन चरणों में सम्पन्न होंगे चुनाव : पंचायतीराज संस्थाओं के तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न करवाने को मतदान दल रवाना

विकास खंड सदर से 127, झंडुता से 101, घुमारवीं से 147 तथा श्री नैना देवी जी से 53 मतदान दल हुए रवाना एएम नाथ।  बिलासपुर, 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को 6.50 करोड़ रुपये जारी: डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा : 5 घंटे बाद एक युवक के साथ निकली बाहर, 2.5 करोड़ रुपए की उलझ गई गुत्थी!

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में क्राइम ब्रांच (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लगातार पांच घंटे चली जांच के बाद एक और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प में मंडी जिला के 69 स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कार, प्रदेश भर में सर्वाधिकः DC अपूर्व देवगन

 उपायुक्त ने की कायाकल्प के तहत गठित जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। मंडी, 09 सितम्बर। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आज...
Translate »
error: Content is protected !!