टिब्बियां में सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से पांच बैड को खोला कोविड केयर सैंटर कोरोना मरीजों के लिए अपनी चारों गाडिय़ों को वतौर अैबूलैंस के तौर पर उपयोग करने की घोषणा की

by

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गांव टिब्बियां में कोरोना से महिला की मौत होने के बाद समाज सेवी सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से कोविड केयर सैंटर स्थापित कर दिया है। जिसे गांव बीनेवाल, टिब्बियां व पिपलीवाल में किसी भी कोरोना मरीज को आकसीजन की जरूरत होने पर वहंा लाया जा सकेगा। आज उकत कोविड केयर सैंटर का उदघाटन चौधरी सरवण चेची, चौधरी जीत व भगत प्रिथी ने किया और इस दौरान गांव के युवाओं ने कोरोन के दौर में वतौर वलंटियर कोरोना मरीजों की हर तरह सेवा के लिए तैयार रहने का प्रण लिया। सुनील चौहान ने युवाओं से कहा कि अगर किसी भी कोरोना मरीज को कहीं लेकर जाने की अवश्यकता पड़ती है तो उसकी चारों गाडिय़ां उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी।
सुनील चौहान ने बताया कि अपने पिता प्रसिद्ध समाज सेवी रहे स्वर्गीय भगत राम चौहान के आर्दशों पर चलते हुए कोरोना महामारी के चलते आकसीजन की कमी व बैड ना मिलने को ध्यान में रखते हुए हमने मेरा गांव मेरी भी जिम्मेवारी के तहत कोविड केयर सैंटर बनाने का फैसला किया। जिसमें गांव के युवाओं व अन्य सभी गांव वासियों ने सहयोग दिया। उकत सैंटर में जिसमें पांच बैड लगाए गए है। जिसमें आकसीजन सिलंडर, आकसीजन जनरेटर, नैबूलाईजर, आकसीमीटर,इनफ्रारेड थर्मामीटर सटीमर वगैरा रखे गए है। इसके ईलावा लैपटाप उपलब्ध करवाया गया ताकि अगर कोई मरीज अपने डाकटर से आनलाईन या वीडीओं काल पर सलाह लेना चाहता है तो ले सके। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीज को अगर कवारेंटाईन होने में घर मे कोई दिक्कत हो तो यहां पर कोई कवारेंटाईन होना चाहता है वह यहां हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उदेशय है कि किसी भी कोरोना का मरीज को आकसीजन की कमी और बैड की समस्या ना आए। इस दौरान आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, मास्टर केशव खेपड़, सरवण चेची, भगत प्रिथी राम, नरेश चेची, संजू बजाड़, भजन चौहान, अमर राना, केशव मीलू, गगन पीपी, दीपक चेची, अश्वनी बीटन, नंद लाल आदि मौजूद थे।
फोटो: कोविड केयर सैंटर के उदघाटन करते हुए सरवण चेची, चौधरी जीत व भगत प्रिथी करते हुए साथ में सुनील चौहान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डा. चरनजीत पाल ने एसएमओ गढ़शंकर का पदभार संभाला

गढ़शंकर : डा. चरनजीत पाल ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एमएमओ का पदभार संभाल लिया है। वह सहायक सिविल सर्जन गुरदासपुर में तैनात थे और काफी समय पीएससी पोसी के तहत सेवाएं निभा चुके...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर 12 सितंबर :आज सी.पी.आई.(एम) द्वारा कामरेड गोपाल सिंह थांडी के नेतृत्व में डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मंच संचालन...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द में एचडीएफसी बैंक का एटीएम चोरों ने तोड़ा : नकदी  चोरी करने में रहे नाकाम

गढ़शंकर : सैला खुर्द के बाजार में  एचडीएफसी बैंक के एटीएम को चुराने का अज्ञात चोरों के असफल प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बैंक में डयुटी...
Translate »
error: Content is protected !!