पिस्टल कनपटी पर लगाया, जबरी कार से बाहर निकाला और कार लेकर फरार हो गए, पुलिस ने दिखाई मुसतैदी और तीनों लुटेरों को कार सहित ग्रिफतार कर लिया

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के चंड़ीगढ़ रोड़ पर करीब छह वजे एक कार को लूट कर भाग रहे तीन हथियारबंद लूटेरों को पुलिस  मुस्तैदी से कुछ ही समय में करके ग्रिफतार कर लिया। स्ूत्रों से मिली जानकारी के मुताविक तीनों आरोपी लुटेरों से दो पिस्टल बरामद कर ली गई।

गांव रोड़मजारा के साजन ने बताया कि वह नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर)में एक आईलेट्स सैंटर में कंसलटेंसी में काम करता है और वह रोजाना ही वहां आता जाता है। शाम कारीब छह वजे वह आपनी कार नंबर पीबी-08 सीबी-0094 में अपने घर वापिस जा रहा था। गढ़शंकर पहुंच कर कार में पैट्रोल डलवाने के लिए चंड़ीगढ़ रोड़ पर पैट्रोल पंप पर जाने के लिए टर्न किया तो किसी रिशतेदार का फोन आया तो मैं कार साईड पर उसका इंतजार करने लगा तो इतने समय में एक कार उसके पास आकर रुकी तो उसमें से तीन युवक निकले और मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगा दिया और मुझे कार से बाहर आने को कहा। मैं कुछ समझ पाता उससे पहले उकत युवकों ने जबरी मेरे को गाड़ी से बाहर निकाल दिया और तीनों ही मेरी गाड़ी लेकर कर चंड़ीगढ़ की ओर भाग निकले।

  उत घटना को देख कर किसी ने पुलिस को सूचित किर दिया और पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखा वहां से ही साजन को गाड़ी में बिठा लिया और गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया और साथ ही पुलिस चौंकी संमुदड़ा को नाकाबंदी करने के लिए कह दिया गया।  संमुदड़ा पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर ली पुलिस कर्मचारियों  ने लूट की गाड़ी को देख कर उसको रोक लिया और इतने समय से गढ़शंकर से पीछा कर रही पुलिस पार्टी भी वहां पहुंच गई और कार में तीनों लूटेरों को पकड़ कर पुलिस गढ़शंकर थाने में ले आई में ले आई।एसएचओ गढ़शंकर ईकबाल सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि हथियारबंद लूटेरों द्वारा लूटी कार बरामद कर ली गई है और आरोपी लोगों से पुछताश की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया।

फोटो: साजन लूट की घटना की जानकारी देता हुया और पुलिस दुारा लुटेरों दुारा छीनी बरामद की कार

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

फतेहगढ़ चूड़ियां-संगतपुरा मार्ग पर हादसा; तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले, कार छोड़कर चालक फरार अमृतसर, 11 अगस्त। अमृतसर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने दौड़कर पार की सड़क : मंडी में लैंडस्लाइड से बाल-बाल बचे पूर्व सीएम… जयराम ठाकुर का काफिला आने से पहले लैंडस्लाइड

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यह...
article-image
पंजाब

20वां राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट 9 फरवरी को, तैयारियां पूरी

गढ़शंकर। उलंपीयन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 20वां राज्य स्तरीय टूर्नामैंट खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9 फरवरी 2023 को करवाया जाएगा। इस संबंध में क्लब के वाईस प्रधान रिटा....
article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ – जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजिंदर अग्रवाल

नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पेड़ लगाने की मुहिम शुरू होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!