टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी, पीएनसी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसएमओ डॉ. रघबीर

by

समूह सुपरवाइजरों , एलएचवी और हेल्थ इंस्पेकटरों की बैठक
गढ़शंकर ।टीकाकरण, गर्भवतियों की देखभाल, एएनसी, पीएनसी में सुधार के लिए एसएमओ पोजी डॉ. रघबीर सिंह द्वारा समूह सुपरवाइजरों, एलएचवीज और हेल्थ इम्सपेक्टरों की एक बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह ने कहा कि होशियारपुर के सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर टिवाना के निर्देशों अनुसार बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हींनो ने कहा कि 24 अप्रैल से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, छूटे और ड्राप आउट बच्चों के टीकाकरण का विशेष ध्यान रखा जाए।
साथ ही गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण के काम भी सुनिश्चित किया जाए तथा फील्ड में जाकर गर्भवती महिलाओं की सही तरीके से देखभाल की जाए। आशा वर्करज द्वारा समय-समय पर घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाए और सभी फील्ड स्टाफ को वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी होनी जरूरी है।
उन्हींनो हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर रोहित शर्मा ब्लॉक एक्सटेंसन एडुकेटर ने कहा कि समय-समय पर फील्ड में जाकर निरीक्षण व चेकिंग भी की जाएगी ताकि लोगों को स्वास्थ्य अमले द्वारा योजनाओं का फायदा दिया जा रहा है या नही। इसके साथ ही सरकार के निर्देशानुसार समय की पाबंदी भी निर्धारित की जायेगी।
उन्हींनो ने कहा कि सभी उपकेंद्रों को समय से खोला व बंद किया जाए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो। डॉ. नवलदीप सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का जल्द से जल्द पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि गर्भवती महिलाओं का आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। उन्हींनो ने कहा कि सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस अवसर पर डॉ. रमनदीप कौर, ग्रुप एलएचवी व स्वास्थ्य निरीक्षक मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

राघव चड्ढा और भगवंत मान की टाइमिंग पर किसने दी चेतावनी…जानिए

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को पार्टी के 94 विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे थे। इससे कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राघव चड्ढा ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में रेलवे क्रॉसिंग का कच्चा रास्ता बंद करने के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर। रेलवे विभाग द्वारा गढ़शंकर में रेलवे क्रॉसिंग का कच्चा रास्ता बंद करने के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर द्वारा केंद्र और पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

कवि दरबार में रूस-यूक्रेन युद्ध की चर्चा

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा की बैठक रविवार को मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में हुई। जिसमें सभी के कई मामलों के प्रति विचार विमर्श किया गया। बाद में कई कवि दरबार करवाया गया। जिसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विजय सरकार को तीन दिन में साबित करना होगा बहुमत : मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये छह चेहरे! सामने आए नाम

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस शनिवार को समाप्त हो गया। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने...
Translate »
error: Content is protected !!