टीजीटी मेडिकल और नाॅन मेडिकल के साक्षात्कार 26 को : भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की होगी बैचवाइज भर्ती

by

हमीरपुर 19 सितंबर। जिला हमीरपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी मेडिकल के 20 पदों और टीजीटी नाॅन मेडिकल के 19 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की बैचवाइज भर्ती के लिए 26 सितंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि टीजीटी मेडिकल के कुल 20 पदों से 13 पद सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, 2 पद ओबीसी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, 4 पद एससी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित और एक पद एसटी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित के लिए होगा।
इसी प्रकार टीजीटी नाॅन मेडिकल के कुल कुल 19 पदों से 8 पद सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, 4 पद ओबीसी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, 6 पद एससी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित और एक पद एसटी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित के लिए होगा।
उपनिदेशक ने बताया कि टीजीटी मेडिकल के सामान्य वर्ग में वर्ष 2007 तक के बैच, ओबीसी में 2010 बैच, एससी में 2017 बैच और एसटी वर्ग में नवीनत्तम बैच के पात्र उम्मीदवारों को काॅल लैटर भेजे गए हैं। जबकि, टीजीटी नाॅन मेडिकल के सामान्य वर्ग में वर्ष 2003 तक के बैच, ओबीसी में 2005 बैच, एससी में 2018 बैच और एसटी वर्ग में 2021 बैच के पात्र उम्मीदवारों को काॅल लैटर भेजे गए हैं।
उपनिदेशक ने बताया कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रस्तुत नामों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को काॅल लैटर भेज दिए गए हैं। इनकी सूची और साक्षात्कार से संबंधित पूर्ण जानकारी उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है। प्रार्थी बायोडाटा फार्म भी इसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
इनके अतिरिक्त प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उम्मीदवार जो उक्त बैच में आता हो, उसने टैट पास किया हो और भूतपूर्व सैनिक का आश्रित हो तो वह भी साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो झुग्गियों में आग लगने से 4 बच्चे जिंदा जले : आग की लपटें इतनी भयानक कि चीखने का मौका तक नहीं मिला

अंब : बणे दी हट्टी में प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियों में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे एक ही परिवार से थे। चौथा बच्चा भी घर का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भरमाड़ क्षेत्र में 14 करोड़ से सुदृढ़ होगी पेयजल तथा सिंचाई व्यवस्था, लगेंगे 15 ट्यूबवेल: चन्द्र कुमार

*कृषि मंत्री ने भरमाड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित* एएम नाथ। ज्वाली,29 नवंबर :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीएसटी दिवस : उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय में मनाया

ऊना, 1 जुलाई – उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय ऊना में जीएसटी दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों सहित जिला ऊना के विभिन्न व्यापार मण्डल/संगठनों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
Translate »
error: Content is protected !!