‘आईज ऑन मी’ पोस्टर को सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक पेज पर किया पोस्ट : सिधु मूससेवाला की हत्या से जुड़े राज़ों का खुलासा संभव

by

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 29 मई 2026 को चार साल पूरे होने वाले हैं l  लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भी फरार है।

हालाँकि, अब ऐसा प्रतीत होता है कि इस हत्या से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। यह दावा उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी एक पोस्ट के माध्यम से किया गया है, जिससे फैंस में यह आशंका बढ़ गई है कि कुछ अनदेखे राज़ अब उजागर हो सकते हैं।

सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें 25 मार्च 2021 की घटनाओं का समयानुसार विवरण दिया गया है। इस पोस्टर में गायक के हवेली से निकलने और घर लौटने का समय उल्लेखित है, साथ ही उनकी हवेली में लगे कैमरों की संख्या भी बताई गई है। इसमें 3-4 गनमैन का भी जिक्र किया गया है और यह जानकारी दी गई है कि वह अक्सर अपने पिता और दोस्तों के साथ समय बिताते थे। इस पोस्टर को ‘आईज ऑन मी’ नाम दिया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह कोई नया गाना है या कुछ और।

पोस्टर को देखकर फैंस का मानना है कि यह हत्या से पहले की गतिविधियों को उजागर करने का प्रयास है। एक यूजर ने कहा कि पोस्टर से ऐसा लगता है कि घटना से पहले की जानकारी साझा की जा रही है, जिसमें सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। इसके बाद, गायक को न्याय दिलाने की मांग भी तेज हो गई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से दो आरोपियों को जमानत भी मिल चुकी है, और सिद्धू की हत्या पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री भी परिवार के विरोध के बावजूद दो भागों में रिलीज हो चुकी है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती की थी। हत्या से एक दिन पहले ही, पंजाब सरकार ने गायक की सुरक्षा में तैनात चार पुलिस कमांडो को घटाकर दो कर दिया था। हत्या के बाद पंजाब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

In case of non-receipt of

 Nomination documents will be sent to the concerned authority for submission of report by RO  The concerned authority will submit the report within 24 hours Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.30 : Giving information about the letter issued by...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप : हवेली के समीप मौजूद होने की आशंका

पंजाब पुलिस एनकाउंटर : फोरैंसिक टीम के हाथ लगे कई अहम सुराग अमृतसर :22 जुलाई :अमृतसर के गांव भकना खुर्द में जिस हवेली में पंजाब पुलिस ने शूटर जगरुप सिंह रुपा तथा मनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रेंट कलेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा

चंडीगढ़, 02 दिसंबर । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान पंजाब वक्फ़ बोर्ड, ज़ीरा (ज़िला फिरोज़पुर) में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इक़बाल को रिश्वत की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा-सलूणी-कोटी पुल सड़क मार्ग बहाल

एएम नाथ। शिमला।  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने चम्बा और अन्य ज़िलों में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।...
Translate »
error: Content is protected !!