आयुष मंत्री ने आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पालमपुर किया शुभारंभ- सरकार ने भरे 150 आयुर्वेद चिकित्सकों के पद : यादविंद्र गोमा*

by
आशीष बुटेल ने कहा, पालमपुर के लोगों को मिलेगा लाभ
पालमपुर, 22 दिसम्बर :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने विधायक आशीष बुटेल की उपस्थित पालमपुर में डीएमसी आयुर्वेदिक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया।
आयुष मंत्री और विधायक ने हॉस्पिटल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लिया।
यादविंद्र गोमा ने नेशनल करियर पब्लिक एजुकेशन सोसाइटी को आयुर्वेदिक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल खोलने के शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोसाइटी द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में आईपीडी और ओपीडी की सुविधा आरंभ करने की सराहना की।
उन्होंनें कहा कि प्रदेश सरकार सभी लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण और रोगियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टाफ की उपलब्धलता सुनिश्चित बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधा पहुंचने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह के भीतर आयुष विभाग में चिकित्सकों के 150 पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में लोगों तक रुझान योग और उपचार के लिये आयुष पद्धति की ओर बढ़ा है। आयुष, भारत की स्वास्थ्य लाभ के लिये प्राचीन पद्धति है और पूरी दुनियां इस पद्धति को अपना रही है। गोमा ने कहा कि प्रदेश में वैलनेस सेंटर पर योग गाइड स्थानीय लोगों को योग सीखाने के साथ इसका प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के बल्ला पंचायत की आयुष डिस्पेंसरी में आने वाले समय में डॉक्टर का पद सृजित करने का आश्वासन दिया।
इससे पहले विधायक आशीष बुटेल ने आयुष मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने नेशनल करियर पब्लिक एजुकेशन सोसाइटी को आयुर्वेदिक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल खोलने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद अस्पताल से लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में समिति बेहतर कार्य कर रही है और इनके द्वारा नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा नागरिक अस्पताल पालमपुर में बेहतर से सेवाएं देने पर धन्यवाद भी किया।
बुटेल ने कहा कि स्वस्थ रहने में आयुष चिकित्सा पद्धति का भी बहुत बड़ा योगदान रहता है।
संस्थान के अध्यक्ष भुवनेश चंद सूद ने आयुष मंत्री और विधायक आशीष बुटेल को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज तथा शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। आयुष मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रोत्साहन के लिए 31 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शशी कुमार धीमान, विश्वविद्यालय के डीन जय देव, उपनिदेशक आयुष विभाग डॉ. रश्मि अग्निहोत्री, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, नगर निगम पार्षद अमित शर्मा सहित सोसायटी के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बंगाणा ने निकाली कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली

ऊना 9 मार्च: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर दस्तक मुफ्त कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत सचिव पद के लिए आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। चंबा, 5 अक्टूबर :  ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा के तहत सचिव के पद को तय मानदेय के आधार पर   भरा जाएगा। सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालाजी में यात्रियों से भरी बस पर लैंडस्लाइड :3 मंजिला मकान ढहा, 2 गाड़ियों पर गिरी चट्टानें,

एएम नाथ। कांगड़ा  : ज्वालामुखी के बालू ग्लोआ फोरलेन पर आज शाम साढ़े तीन बजे पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में सवारियों से भरी प्राइवेट बस आ गई। कांगड़ा से हमीरपुर जा...
article-image
Uncategorized , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायकों को उकसाकर प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने लिया यू-टर्न : बहुमत ही नहीं नज़रों से भी गिर गई है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

विक्रमादित्य सिंह को दिया नया नाम कहा- अब ’’पल पल पलटूराम’’ के नाम से पहचाने जाने लगे हैं विक्रमादित्य सिंह बल्ह में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!