वार्डों का विकास और जन समस्याओं का त्वरित निपटारा प्राथमिकता: पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी, पार्षद नरिंदर कौर

by
रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त, जीत के लिए मतदाताओं का धन्यवाद, मतदाताओं की सेवा में हर समय हाज़िर रहेंगे: ब्रम शंकर जिम्पा
होशियारपुर, 22 दिसंबर: नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 6 और 7 से विजयी रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश्वर दयाल बब्बी और नरिंदर कौर ने आज रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार कुलवंत सिंह से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया। रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी और पार्षद नरिंदर कौर ने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अपने वार्डों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के अलावा जन समस्याओं के समय पर निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा उन्हें जिताकर आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य में करवाए जा रहे अभूतपूर्व विकास और पार्टी की जनहितैषी नीतियों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि वे मतदाताओं के हमेशा आभारी रहेंगे और उनकी आशाओं-उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने इस मौके पर कहा कि वे मतदाताओं द्वारा पार्टी उम्मीदवारों को जिताने के लिए उनके दिल से ऋणी हैं और मतदाताओं की सेवा में हर समय समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लगातार जनहितैषी फैसले लिए जा रहे हैं जिन्हें लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग विकास के नाम पर आम आदमी पार्टी को लगातार एक के बाद एक चुनाव जिताते जा रहे हैं और अब निगम चुनावों में भी पार्टी उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है जिसके तहत कई परियोजनाएं चल रही हैं और आने वाले दिनों में भी बड़े पैमाने पर विकास करवाए जाएंगे। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने भी नए पार्षदों को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क पर आवारा पशु आने से गाडी खेत मे पलटी, चालक बाल बाल बचा

गढ़शंकर, 8 जुलाई : गढ़शंकर-बंगा रोड पर गुरुद्वारा मट साहिब के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु आने के कारण टाटा 407 गाड़ी खेत मे पलट गई, इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से...
article-image
पंजाब

सेना के जवान की चिट्टे की ओवरडोज से मौत, छुट्टी पर आया था घर : नशा देने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार

रोपड़ : पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला रोपड़ जिले के चमकौर साहिब क्षेत्र का है। जहां छुट्टी पर घर आए 28 वर्षीय सेना के जवान कुलजीत...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अब पंजाबियों के द्वार तक : राजेश बाघा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन नवांशहर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की ओर से ज़िला प्रधान राजविंदर लक्की की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटरव्यू के दौरान 60 वर्षीय पंजाबी महिला गिरफ्तार : 30 साल पहले गई थी US

वाशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय मूल की 60 वर्षीय महिला को उसके ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान में हिरासत में लिया गया है। महिला पंजाब की रहने वाली हैं और पिछले करीब 30 वर्षों...
Translate »
error: Content is protected !!