टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 26,895 मामलों की हुई जांच : DC रेपसवाल

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में तपेदिक उन्मूलन के लिए स्क्रीनिंग, जांच, अधिसूचना, उपचार, पोषण सहायता तथा जन सहभागिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में टीबी उपचार की सफलता दर भी संतोषजनक रही है। वर्तमान उपचार समूह के अंतर्गत जिले की उपचार सफलता दर 95 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि वर्ष 2025 के लिए टीबी अधिसूचना के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले जिले ने उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की है। जिले में कुल 970 लक्ष्य के मुकाबले 981 टीबी मामलों की अधिसूचना दर्ज कर 101 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है।
उन्होंने बताया कि टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान हेतु जिले में व्यापक स्तर पर संभावित टीबी जांचें की गई हैं। वर्ष 2025 के दौरान कुल 23,915 लक्ष्य के मुकाबले 26,895 जांचें पूर्ण की गई हैं।
बैठक में बताया गया कि टीबी रोगियों में सह-रोगों की पहचान के लिए एचआईवी एवं मधुमेह जांच को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में कुल 1202 टीबी रोगियों में से 1171 रोगियों की एचआईवी स्थिति ज्ञात की जा चुकी है।
तंबाकू नियंत्रण के तहत टीबी रोगियों की तंबाकू उपयोग स्क्रीनिंग कर उन्हें परामर्श सेवाओं एवं टोल फ्री नंबर 1800-11-2356 से जोड़ा जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि निक्षय मित्र पहल के माध्यम से टीबी रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। जिले में कुल 646 रोगी उपचाराधीन हैं, जिनमें से 514 रोगियों को समुदाय एवं निक्षय मित्रों द्वारा पोषण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिले को टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 3 अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें आवंटित की गई हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी ने ड्रग एडिक्शन (नशा उन्मूलन) को लेकर भी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा इसके नियंत्रण एवं जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों से उपायुक्त को अवगत करवाया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ. पंकज गुप्ता, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, एनजीओ प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : कार-कैंटर दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची व दो महिलाओं सहित चार की मौत।

सैला खुर्द – होशियारपुर-गढ़शंकर सड़क पर सैला खुर्द के पास कार व कैंटर के दरम्यान हुई भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं व एक पुरुष की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र को मिलेगी करोड़ों की सौगातें- हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय। नाहन, 11 मार्च। उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी… बुलाई लड़कियां, रातभर होटल में चला प्रोग्राम, कर दी किसी ने लीक वीडियो

दतिया :  मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सिविल लाइन थाना में पदस्थ ASI संजीव गौड़ और कुछ अन्य युवकों का दो महिलाओं के साथ अश्लील डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
Translate »
error: Content is protected !!