टैंकर माफिया पर यदि सरकार ऐक्शन नहीं ले रही,तो दिल्ली पुलिस को इसके लिए आदेश दिया जाए : सुप्रीम कोर्ट

by

दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची अरविंद केजरीवाल सरकार को बुधवार को अदालत के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। पानी की बर्बादी और टैंकर माफिया को लेकर फटकार लगाते हुए कोर्ट ने पूछा कि आखिर सरकार ने इन्हें रोकने के लिए क्या ऐक्शन लिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि टैंकर माफिया पर यदि सरकार ऐक्शन नहीं ले रही है तो दिल्ली पुलिस को इसके लिए आदेश दिया जाएगा। पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए, यह बताते हुए एक हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है। भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में लाखों लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं। पड़ोसी राज्यों से अधिक पानी दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हिमाचल और हरियाणा को दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी भेजने का आदेश दे चुकी अदालत ने बुधवार को दिल्ली सरकार से पानी की बर्बादी और टैंकर माफिया को लेकर सवाल पूछे।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और प्रसन्ना बी वराले ने दिल्ली सरकार से कहा कि यदि आप टैंकर माफिया से नहीं निपट सकते हैं तो हम दिल्ली पुलिस से इस मामले में ऐक्शन लेने के लिए कहेंगे। कोर्ट ने कहा, ‘इस अदालत में झूठे बयान क्यों दिए गए। पानी हिमाचल प्रदेश से आ रहा है दिल्ली में कहां जा रहा है? बहुत ज्यादा लीकेज, टैंकर माफिया आदि है… आपने इसको लेकर क्या किया है।’

कोर्ट ने कहा, ‘लोग परेशान हैं। हम हर न्यूज चैनल पर विजुअल देख रहे हैं। यदि गर्मियों में बार-बार पानी की समस्या होती है तो आपने बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाए।’ दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए वीकल शादान फरासत ने कहा कि ऐक्शन लिया गया है। बड़ी संख्या में आपूर्ति को कटा गया है ताकि अतिरिक्त पानी की बर्बादी रुके। सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली सरकार को इस पर रिपोर्ट पेश करने को कहा कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। मामले की आगे की सुनवाई गुरुवार को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि अतिरिक्त पानी दिल्ली को मिला पर लीकेज चलता रहा तो नागरिकों को कोई फायदा नहीं होगा। कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी अवमानना कार्रवाई की चेतावनी दी क्योंकि इसने पाया कि अतिरिक्त 137 क्यूसेक पानी दिल्ली को आपूर्ति किए जाने के बयान के बावजूद, इसके ताजा हलफनामे में यह नहीं दिखा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लैंड रेवेन्यू मैनुअल में बदलाव की तैयारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ, परिवारों को वितरित किए संपत्ति कार्ड रोहित भदसाली हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर के दोसड़का पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व...
article-image
पंजाब

कुकड़ा गांव के युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख रुपये से होगा खेल मैदान का कायाकल्प : डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव कुकड़ा में 25 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के जवानों में जल संरक्षण के प्रति बेहतरीन जागरूकता : खन्ना

जल संरक्षण विषय पर पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली महिला जवानों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत होशियारपुर 1 जुलाई : पूर्व सांसद व श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल-केंद्रित, व्यवहारिक एवं रोचक शिक्षण तकनीकों से सशक्त किया जाएगा : सीडीपीओ राजेश राय बाल विकास परियोजना मैहला की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ। चम्बा :  शिशुओं की पढ़ाई...
Translate »
error: Content is protected !!