टैंकर से शाहपुर घाटे में चिकनाहट वाला पदार्थ गिरा कर ट्रैफिक को बाधित करने के आरोप में चालक के खिलाफ मामला दर्ज

by

 गढ़शंकर – सड़क पर गाड़ी खड़ी कर ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे और जब वह नंगल गढ़शंकर सड़क पर बीत इलाके को जाते शाहपुर घाटे पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक टैंकर आरजे 39जीए1398 खड़ा था जिससे चिकनाहट वाला पदार्थ गिर रहा था। टैंकर चालक ने अपना नाम ओमप्रकाश पुत्र तुलका राम वासी कमथाई थाना सिनादरी जिला बाड़मेर राजस्थान बताया। दर्ज मामले के अनुसार टैंकर से गिर रहे चिकनाहट युक्त तरल पदार्थ से कोई दुर्घटना व किसी को नुकसान पहुंच सकता है। उक्त टैंकर चालक की लापरवाही से वाहन चालकों को जानी व माली नुकसान पहुंच सकता है। एएसआई बलबीर सिंह के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने टैंकर चालक के विरुद्ध सड़क पर बाधा उत्पन्न करने के आरोप में धारा 283 आइपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3.89 करोड़ रुपये नकद व ‘संभावित अपराध’ से संबंधित दस्तावेज जब्त : अमरूद बागान मुआवजा घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी

नई दिल्ली, 29 मार्च :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कथित अमरूद बागान मुआवजा घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों समेत...
article-image
पंजाब

स्पैशल व ऑब्जरवेशन होम के बच्चों के करवाए गए बास्केटबाल मैच : इंडियन ऑयल की ओर से कार्यक्रम परिवर्तन प्रीजन टू प्राइड व नई दिशा स्माइल फार जुवेनाइल की शुरुआत

होशियारपुर, 16 जुलाई: डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशों पर स्पैशल होम व ऑब्जरवेशन होम होशियारपुर के सहवासी बच्चों के बास्केटबाल मैच करवाए गए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य)...
article-image
पंजाब

चोरी के मोटरसाइकिल व एक्टिवा बरामद : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यकित को  चोरी किए मोटरसाइकिल व एक्टिवा समेत ग्रिफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मुताबिक एएसआई रछपाल सिंह ने अपने साथी कर्मचारी राजेश कुमार पुत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!