सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

by
चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में आयोजित वार्षिक सीनियर स्कूल गेम्स में मुख्य अतिथि थे।  खेलों के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए, तिवारी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी खेल प्रतिभा की सराहना की।  तिवारी ने कहा कि खेल हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। इसी प्रकार, ये छात्रों में अनुशासन की भावना भी पैदा करते हैं।  उन्होंने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की भी सराहना की।
इसके बाद उन्होंने गांव रायपुर खुर्द में आयोजित एक जनसभा के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया।  सांसद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।
इसी तरह, सांसद तिवारी मनीमाजरा के होटल सॉलिटेयर में राजीव मेमोरियल सोसायटी द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान चंडीगढ़ के कई गणमान्य लोग भी पहुंचे थे। जहां तिवारी ने लोगों से शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इसके बाद वह पल्सौरा और धनास में आयोजित सार्वजनिक बैठकों में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कॉलोनियों के लोगों को उनके मकानों का मालिकाना हक मिलना चाहिए। गत दिवस प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था और मांग की थी कि जल्द से जल्द 2000 खाली पड़े मकानों को लोगों को आवंटित किया जाए। सांसद ने एलान किया कि जब तक लोगों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे चैन से नहीं बैठेंगे।
इस दौरान तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज के जरूरतमंद वर्गों के पक्ष में काम करने को भी कहा। तिवारी ने कहा कि पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना प्रत्येक कार्यकर्ता का प्राथमिक कर्तव्य है।
वहीं पर, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा सके।
इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा, पूर्व सरपंच लछमन सिंह, गुरप्रीत गाबी एम.सी, नोनी सिधू, सोनू खान, राज नागपाल, धीरज गुप्ता भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के तहत 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होंगे प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम : सहायक आयुक्त

एएम नाथ। चंबा : सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिला में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने बताया कि सुशासन सप्ताह आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब के फतेहगढ़ में फिल्माया गया संजीव बस्सी का 28वां गीत ब्लैकिया -2

बद्दी 19 अप्रैल (तारा) :  बीबीएन के मशहूर गायक एवम पत्रकार संजीव बस्सी का 28वां पंजाबी सॉन्ग ब्लैकिया -2 पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में फिल्माया गया । जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है...
article-image
पंजाब

पठानकोट बनेगा पंजाब का नया पर्यटन हब : रणजीतगढ़ अथॉरिटी को कैबिनेट की मंजूरी

रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन को कैबिनेट की मंजूरी; रणजीत सागर और शाहपुरकंडी बांध क्षेत्र का होगा सुनियोजित विकास चंडीगढ़, 5 अक्तूबर: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पंजाब के पठानकोट जिले...
article-image
पंजाब

6 महीने से पैंशन ना मिलने से परेशान पंचयात समितियों व जिला परिषदें से सेवानिवृत हुए पैंशनरों दुारा डायरेकटरों के कार्यालय समक्ष लगाया धरना

मोहाली : गत छे महीने से पैंशन ना मिलने से परेशान पंचयात समितियों व जिला परिषदें से सेवानिवृत हुए पैंशनरों दुारा डायरेकटर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग पंजाब के मुख्य कार्यालय मोहाली के समक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!