टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में सत्यनारायण कथा व हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

by

पट्टा मेहलोग, 9 फरवरी (तारा) : टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुठाड़ में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा,उत्साह व आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्री सत्यनारायण कथा एवं हवन के आयोजन के साथ शुरू किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मंत्रोच्चारण की ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता झा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान से हवन द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षक व विद्यार्थियों ने मिलकर हवनकुंड में आहुतियाँ अर्पित की। इसके पश्चात श्री सत्यानारायण कथा का आयोजन हुआ, जिसमें सत्य, धर्म, निष्ठा और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रसाद स्वरूप मिठाइयां बांटी गई।इस हवन में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल शैक्षणिक सत्र की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।
9, पट्टा मेहलोग,
फोटो कैप्शन; नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन सत्यनारायण कथा व हवन यज्ञ के दौरान टैगोर स्कूल के छात्र

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में 20 करोड़ रुपए से स्थापित किया जा रहा ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र – मुकेश अग्निहोत्री

निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जारी किए उचित दिशा निर्देश  बद्दी , एएम नाथ/ तारा :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में वाहनों की फिटनेस के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16वें वित्त आयोग से हिमाचल को हर वर्ष 10 हजार करोड़ का नुकसान : मुकेश अग्निहोत्री

जीएसटी पहले से नुकसानदेह, अब आरडीजी समाप्त कर केंद्र ने दिया दोहरा आघात, यह स्वीकार्य नही भाजपा के सांसद मूक दर्शक बनकर देखते रहे प्रदेश के हितों की अनदेखी एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यहां बागियों का स्वागत, वहां अपने ही घर में बगावत :

कांग्रेस से आए नेताओं की भाजपा में आवभगत से पार्टी के कई नेता नाराज स्वागत समारोह से गायब रहे दिग्गज, कुछ पार्टी के खिलाफ जाने को तैयार नालागढ़ भाजपा में नहीं थम रहा बवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारी हो सकते हैं विरोध में शामिल, किसानों का भी मिला समर्थन

केंद्र सरकार की कथित “मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी” नीतियों के खिलाफ देशभर में 9 जुलाई 2025 बुधवार को भारत बंद बुलाया है. इस बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया...
Translate »
error: Content is protected !!