यहां बागियों का स्वागत, वहां अपने ही घर में बगावत :

by

कांग्रेस से आए नेताओं की भाजपा में आवभगत से पार्टी के कई नेता नाराज

स्वागत समारोह से गायब रहे दिग्गज, कुछ पार्टी के खिलाफ जाने को तैयार

नालागढ़ भाजपा में नहीं थम रहा बवाल

एएम नाथ। नालागढ़ : केएल ठाकुर की एंट्री के बाद से नालागढ़ भाजपा में मचा घमासान शांत होने का नाम नही ले रहा है। पूर्व विधायक लखविंद्र राणा खुले तौर पर केएल ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। यही वजह रही की गुरुवार को केएल ठाकुर के स्वागत समारोह से लखविंद्र राणा समेत मंडल भाजपा ने किनारा कर लिया। केएल ठाकुर की एंट्री के खिलाफ मुखर हुए लखविंद्र राणा को शांत करने के लिए बीते दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रयास किए थे लेकिन राणा का न गुस्सा शांत हुआ, न तेवर कम हुए। उल्लेखनीय है की राज्यसभा चुनावों में वोटिंग के बाद से निर्दलीय केएल ठाकुर भाजपा के संग है।
भाजपा ने पुराने सिपाही केएल ठाकुर को बाकायदा पार्टी में वापसी करवाने के साथ साथ आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतार दिया है। केएल ठाकुर के भाजपा में आने के साथ ही पूर्व प्रत्याशी लखविंद्र राणा समेत नालागढ़ भाजपा मंडल असहज हो उठा है। गुरुार को केएल ठाकुर के स्वागत में आयोजित समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बतौर मुख्यतिथि पहुंचे थे, लेकिन लखविंद्र राणा, भाजपा मंडल व राणा सर्मथकों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। नालागढ़ भाजपा में मचे इस घमासान के आने वाले दिनों में बढऩे के पूरे आसार हैं। राणा कह चुके हैं कि भाजपा का यह निर्णय किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम के बारे में नहीं थी कोई जानकारी
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने कहा कि हमें कार्यक्रम की सूचना ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि वैसे भी मुझे व मंडल के कई पदाधिकारियों को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में वहां जाना संभव नहीं था।

स्वागत समारोह में जाने का सवाल ही नहीं उठता
पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने कहा कि केएल ठाकुर के स्वागत समारोह में जाने का सवाल ही नहीं उठता। पार्टी का केएल ठाकुर को भाजपा में लेने का निर्णय घातक साबित होगा। उन्होंने कहा कि केएल ठाकुर की वापसी के लिए न तो मेरी और न ही कार्यकर्ताओं की सहमति ली गई। भाजपा का निर्णय कार्यकर्ताओं, समर्थकों की भावनाओं के खिलाफ है और इस निर्णय से वह व उनके समर्थक बहुुत आहत है। लखविंद्र राणा ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं व समर्थकों की सहमति अनुसार ही अगला कदम उठाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आप की एंट्री किसका खेल बिगाड़ेगी : 1990 के बाद आपस में खेलती रही कांग्रेस व भाजपा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 74 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आमतौर पर यहां दो पार्टियों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती में 50 से अधिक उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर मिले: कनवर अरोड़ा

नवांशहरः कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि दुबई की कंपनी काबी मोबिलिटी टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती के लिए 2 जुलाई को अरोड़ा टावर, बंगा रोड, नवांशहर स्थित कार्यालय पहुंची थी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में सुनीता कुमारी के पक्ष में दिखी जबरदस्त लहर :पहले चरण में मिला भारी जनसमर्थन

एएम नाथ। पांगी/भरमौर :  विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी के अंतर्गत जिला परिषद चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुनीता कुमारी के पक्ष में जमकर मतदान होने का दावा किया जा रहा है। पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां-बाप के बैंक खाते से खरीदा चिट्टा : अभिभावक थाने में तलब; रिश्तेदारों के खातों का भी इस्तेमाल

एएम नाथ। शिमला : चिट्टे की तस्करी करने वाले युवा अपने साथ ही परिजनों की मुश्किलें भी बढ़ा रहे हैं और उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ रहा है। चिट्टा तस्करी से जुड़े...
Translate »
error: Content is protected !!