जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में पहले दिन दाखिल हुए 6 नामांकन पत्र

by
जोगिंदर नगर, 07 मई। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के पहले दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 6 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं जिनमें भड़याड़ा से एक नामांकन, नेरघरवासड़ा से तीन तथा लांगणा जिला परिषद वार्ड से दो लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन उनके कार्यालय में जिला परिषद के तीन वार्ड सदस्यों के लिए कुल 6 लोगों ने अपने – अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा वार्ड से एक नामांकन, नेरघरवासड़ा वार्ड से तीन तथा लांगणा जिला परिषद वार्ड से दो लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 व 11 मई को भी प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। जबकि 12 मई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 मई को सायं तीन बजे से पहले इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम वापिस लें सकेंगे तथा इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया जाएगा।
*नेरघरवासड़ा, भड़याड़ा व लांगणा जिला परिषद वार्ड से इन्होने दाखिल किए नामांकन*
जोगिंदर नगर में आज नेरघरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से दक्षा देवी, बिन्दु बाला व अनीता जबकि भड़याड़ा वार्ड से अमर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह लांगणा वार्ड से राखी देवी व रजनी देवी ने अपना – अपना नामांकन भरा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भाजपा ने ज्वाइन कराए 15.50 लाख सदस्य : देश में हासिल किया दूसरा स्थान

रोहित भदसाली। शिमला : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर लिया है। प्रदेश में भाजपा ने 15.50 लाख सदस्य बनाये हैं। सदस्यता अभियान में हिमाचल प्रदेश अरुणाचल के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत : तीसा में सड़क से फिसलकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार

मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य सीएम सुखविंदर सिंह व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया जताया‌ एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल में बीते कई दिनों से प्राकृतिक आपदा के साथ सड़क हादसे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच एडीएम ऊना करेंगे जांच : पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध

ऊना: 2 अगस्तः बंगाणा उपमंडल के तहत अंदरौली में सात लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी ऊना को जांच अधिकारी लगाया गया है। इस संबंध में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने FSL पंजाब के डायरेक्टर को जारी किया नोटिस….22 जनवरी तक रिपोर्ट देने का निर्देश

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक मर्यादा और सदन की सर्वोच्चता को बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर...
Translate »
error: Content is protected !!