आवासीय आयुक्त पांगी ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित

by

 

एएम नाथ। पांगी,28 मार्च :आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्यों को लेकर विद्यालय प्रबंधन

समितियों (एस.एम.सी) को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
आवासीय आयुक्त ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्यालय प्रबंधन समितियों को पुरस्कृत किया।
अपने संबोधन में रितिका जिंदल ने विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका, जिम्मेदारियों व विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास विकास में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समितियों को मिल कर कार्य करने और अपने क्षेत्रों के विद्यालयों के विकास में अपना पूरा निस्वार्थ योगदान देने को प्रेरित किया।

इनको मिला सम्मान
एस.एम.सी उच्च शिक्षा (सेकेंडरी) वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय मिंधल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेचु दूसरे और राजकीय उच्च विद्यालय टूंडरू तीसरे स्थान पर रहे।
एस.एम.सी प्रारम्भिक (एलिमेंट्री)शिक्षा वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय थांदल प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय शूण दुसरे व राजकीय माध्यमिक विद्यालय कवास तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करयूणी में कार्यरत प्रवक्ता इतिहास राम नाथ और राजकीय उच्च विद्यालय मिंधल से टी.जी.टी कला केवल राम को भी सम्मानित किया गया ।
एसडीम रमन घरसंगी, खंड परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा व प्रधानाचार्य किलाड़ भगवान दास चौहान, प्रधानाचार्य जीएसएसएस सेचु भाग सिंह, एस.एम.सी सदस्य व विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : विक्रमादित्य सिंह नरेंद्र भारती। मंडी :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू ईरा स्कूल की छात्राओं को दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

हमीरपुर 11 जनवरी। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों को जागरुक करने के लिए महिला एवं बाल विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराफत की वजह से हार गए राज्यसभा चनाव : मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे अपनी गलती के साथ इंटेलिजेंस का भी बताया फैलियर

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी की हार की जिम्मेदारी भी ली है। केंद्रीय आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 वर्ष से अधिक आयु में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त को जिला ऊना में आए 5701 आवेदन

ऊना :  बजट 2022-23 में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने के प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के बाद जिला ऊना में अब तक 5701 नए व्यक्तियों...
Translate »
error: Content is protected !!