फर्जी इंस्पेक्टर बन कई लड़कियों से किया सेक्स, शादी में खुली थी हैवान असलम की पोल : असलम को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई

by

झारखंड में असलम नाम का एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर बन बैठा। वह नाम बदल-बदल कर कई शहरों में घूमता रहा। इस दौरान उसने न जाने कितनों को ठगी का शिकार बनाया। हैरानी की बात तो यह है कि वह इंस्पेक्टर की वर्दी में ही रहता था।पुलिस जांच में सामने आया कि असलम ने कई नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप किया। पुलिस के नाम पर डर कर ये लड़कियां सामने नहीं आईं। लेकिन हैवान की पोल एक दिन खुल गई।

                        दरअसल, एक 16 साल की लड़की के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी करने की बात कहने लगा। पीड़िता के माता-पिता तैयार हो गए। लेकिन शादी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। अब आरोपी असलम को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

कई नाम बताता था असलम :  पॉक्सो स्पेशल देवेश कुमार त्रिपाठी की कोर्ट ने मंगलवार को फर्जी इंस्पेक्टर बनकर 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी संजय कसेरा उर्फ राज सोरेन उर्फ असलम खान उर्फ फिरोज उर्फ मोहम्मद खान को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही मुजरिम पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सरकार की ओर से कोर्ट में अभियोजन का पक्ष रखने वाले विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी।

लोन दिलाने के नाम पर ठगी
विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि दोषी असलम धनबाद जिले के भूली का मूल निवासी है। जो धर्म, नाम व पहचान बदलकर संजय कसेरा के नाम से चास में ठिकाना बनाए हुए था। लोगों को बैंक लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाने में जुटा था। इसी कड़ी में हरला थाना क्षेत्र की 16 साल की पीड़िता के पिता से सेक्टर चार स्थित बैंक में संपर्क हुआ।

16 साल की लड़की से सेक्स
असलम आर्थिक बदहाली को ढाल बनाते हुए घर तक पहुंच गया। जहां उसकी नजर 16 वर्षीय पीड़िता पर पड़ी। वह लगातार घर आना-जाना शुरू किया। घर आता तो इंस्पेक्टर की वर्दी में आता था। उसने पीड़िता के घर व आसपास मोहल्ले में खुद को इंस्पेक्टर के रूप में स्थापित किया। इस क्रम में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। आर्थिक बदहाली व पुलिस होने के भय के कारण परिजन भी खामोश हो गए। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए दोषी ने पीड़िता से शादी की साजिश रची। जिसके लिए पीड़िता के माता-पिता भी तैयार हो गए।

शादी में खुली पोल
शादी तय होने के बाद बाद सात दिसंबर 2022 को दोषी बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंचा। इस बीच बारातियों के हाव-भाव से दोषी की कलई खुल गई। पता चला कि धर्म व नाम बदलकर फर्जी इंस्पेक्टर बना हुआ शादीशुदा दोषी कई बच्चों का पिता है। तत्काल इसकी सूचना तत्कालीन सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी, सब इंस्पेक्टर मिथुन मंडल के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस टीम शादी मंडप पहुंची, अफरातफरी मच गई। अफरा-तफरी का फायदा उठाकर बाराती व दोषी दूल्हा फरार हो गए।

कई दिनों के मशक्कत के बाद दोषी को हरला पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। इससे पहले दोषी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई थी। पुलिस अनुसंधान में यह तथ्य सामने आए थे कि दोषी अलग-अलग शहरों में धर्म व नाम बदलकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के साथ कई नाबालिग लड़कियों व महिलाओं को कुकर्म का शिकार बना चुका था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता अब होंगे हिमाचल प्रदेश के गवर्नर

एएम नाथ। शिमला : लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुरुवार रात राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई। आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज के टील और बठाहड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आईएसडी के बठाहड़ सेंटर में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत। मेधावी बच्चों को कॉपी-पेन देकर किया सम्मानित बठाहड़/बंजार, (परस राम भारती):- बंजार सराज क्षेत्र के टील और तीर्थन घाटी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पपीते की चाय का सेवन यूरिक एसिड की समस्या से अब दिलाएगा निजात

चंडीगढ़ : रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से पैर की उंगलियों, घुटनों और एड़ी में तेज दर्द रहने की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड हमारे हाथों और पैरों के जोड़ों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना से संवरेगा युवाओं का भविष्य: बाली

पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये का ऋण प्रदान करने की सुविधा धर्मशाला 17 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार ने पात्र हिमाचली...
Translate »
error: Content is protected !!