टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में सत्यनारायण कथा व हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

by

पट्टा मेहलोग, 9 फरवरी (तारा) : टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुठाड़ में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा,उत्साह व आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्री सत्यनारायण कथा एवं हवन के आयोजन के साथ शुरू किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मंत्रोच्चारण की ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता झा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान से हवन द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षक व विद्यार्थियों ने मिलकर हवनकुंड में आहुतियाँ अर्पित की। इसके पश्चात श्री सत्यानारायण कथा का आयोजन हुआ, जिसमें सत्य, धर्म, निष्ठा और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रसाद स्वरूप मिठाइयां बांटी गई।इस हवन में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल शैक्षणिक सत्र की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।
9, पट्टा मेहलोग,
फोटो कैप्शन; नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन सत्यनारायण कथा व हवन यज्ञ के दौरान टैगोर स्कूल के छात्र

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

एएम नाथ। शिमला : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों में किया विकास कार्यों का DC जतिन लाल ने निरीक्षण

अधिकारियों को समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज वीरवार को उपमंडल अंब की भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गम काशा पाट में सीएम सुक्खू का रात्रि प्रवास : स्कूल के लिए 2 करोड़ और बस सेवा का ऐलान

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच बिताई रात; बच्चों की सुविधा के लिए काशा पाट-तकलेच-रामपुर बस सेवा का प्रयास, बस खरीद पर 40% सब्सिडी और पांच साल तक 50 हजार मासिक सहायता एएम नाथ। रामपुर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व हस्ताक्षर भाजपा ने जसवां प्रागपुर में अभियान भी चलाया

जसवां कोटला: भाजपा के जसवां प्रागपुर से विधायक एवम पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुक्खू सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। बिक्रम सिंह ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!