भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों में किया विकास कार्यों का DC जतिन लाल ने निरीक्षण

by
अधिकारियों को समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज वीरवार को उपमंडल अंब की भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), पंचायत सचिवों तथा पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए कि वे समस्त विकास कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी करें तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर क्रियान्वित योजनाएं न केवल ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने के साथ ही आमजन के जीवन में ठोस सुधार लाने का माध्यम बनती हैं। इसलिए इन योजनाओं में देरी या अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस मौके पर मौके पर बीडीओ ओम डोगरा सहित संबंधित पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस : होशियारपुर जिले में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत- दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुकेरियां, दसूहा, गढ़दीवाला से होते हुए गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा पहुंचा नगर कीर्तन -22 नवंबर को भूंगा, हरियाना, भीखोवाल, होशियारपुर, चब्बेवाल, माहिलपुर व गढ़शंकर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब होगा रवाना -इतिहास में पहली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी सोलन ने बीडीसी सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

सोलन:  उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने आज यहां खण्ड विकास समिति सोलन के सभी 17 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अजय यादव ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति सोलन के सभी नव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बार-बार लगा रहे हैं दिल्ली दरबार के चक्कर प्रदेश को बताएं क्या है माजरा: जयराम ठाकुर

सराज दौरे पार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर में हुए शामिल मासूम नीतिका को दुलारा और उसी के हाथों करवाया रक्तदान शिविर का शुभारंभ एएम नाथ। मंडी/सराज :...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व 10 अफसरों पर नहीं बनता केस- हिमाचल हाईकोर्ट में पुलिस विभाग का जवाब दायर : कांस्टेबल धर्म सुख नेगी को बर्खास्त करने का मामला

एएम नाथ : शिमला।  कांस्टेबल धर्म सुख नेगी के कथित उत्पीड़न मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाईकोर्ट में दायर जवाब में कहा कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता।...
Translate »
error: Content is protected !!