*स्मार्ट सिटी, स्वस्थ नागरिक के तहत आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर : धर्मशाला के प्रत्येक वार्ड में लोगों के स्वास्थ्य की होगी जांच*

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 24 जुलाई। स्वस्थ नागरिक सुंदर सिटी अभियान के तहत धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य शिविरों की आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एमसी के कमीशनर जफर इकबाल ने बताया कि 2 अगस्त वार्ड नंबर 1 फर्सेटगंज स्कूल, 5 अगस्त वार्ड नंबर 2 भागसूनाग नजदीक प्राइमरी स्कूल, 8 अगस्त वार्ड नंबर 3 मैकलोडगंज नजदीक तिब्बतीयन सेटेलमेंट ऑफिस, 12 अगस्त वार्ड नंबर 4 कश्मीर हाउस स्थान कम्युनिटी हॉल, 14 अगस्त वार्ड नंबर 5 खजांची मोहल्ला, 19 अगस्त वार्ड नंबर 6 कोतवाली बाजार नजदीक कम्युनिटी हॉल, 21 अगस्त वार्ड नंबर 7 सेकटीरिएट नजदीक जोधामल सराय, 23 अगस्त वार्ड नंबर 8 खेल परिसर, 26 अगस्त वार्ड नंबर 9 नजदीक सेकेंड बटालियन वेटरिनरी डिस्पेंसरी, 28 अगस्त वार्ड नंबर 10 श्याम नगर गोरखा भवन , 30 अगस्त रामनगर वार्ड नंबर 11 नजदीक राधा कृष्ण मन्दिर समीप आयोजित किया जाएगा। इस बाबत वीरवार को नगर निगम के सभागार में आवश्यक वर्कशाॅप नगर निगम की महापौर नीनू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित भी की गई। उनके साथ उप महापौर तेजिंदर कौर , पूर्व में रहे महापौर श्री देविंद्र जग्गी , डॉ. राजेश सूद (जिला स्वास्थ्य अधिकारी), डॉ. कविता ठाकुर (बीएमओ शाहपुर) तथा डॉ. अनुराधा भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महापौर नीनू शर्मा ने सभी पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने निक्षय मित्र अभियान में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया ताकि टीबी रोगियों को सम्मानपूर्वक उपचार पूरा करने में मदद मिल सके। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने वार्डों में स्वास्थ्य योजनाओं के ब्रांड एम्बेसडर बनने और सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि कोई भी पात्र नागरिक इन सेवाओं से वंचित न रहे।
इस अवसर पर डॉ. अनुराधा ने आयुष्मान भारत, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीकाकरण अभियान और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं जैसी वर्तमान स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने सभी पार्षदों के साथ संवाद करते हुए आग्रह किया कि वे इन योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाएं और अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने में सहयोग करें। डॉ. राजेश सूद ने टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन धर्मशाला के पार्षद, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर निगम स्टाफ वह अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की मांगों को लेकर वाटर सप्लाई वर्कर यूनियन की गेट मीटिंग, एकजुटता पर जोर

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ । सुबह द वाटर सप्लाई वर्कर यूनियन, एम.सी. चंडीगढ़ की ओर से म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के पब्लिक हेल्थ सब-डिवीजन नंबर 15 में एक गेट मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के बल्ह से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आगाज’ : सारी उम्मीदों और आशाओं को पूरा करेगी प्रदेश सरकार – गोमा

ग्राम पंचायत छातडू में आयुष मंत्री यादविन्दर गोमा ने गिनाई सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां, सुनीं जन समस्याएं आयुष मंत्री ने की छातड़ू में आयुष डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा मंडी, 17 जनवरी। हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर : हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाए फ्लैट्स के दाम, जानिए नई स्कीम

चंडीगढ़  में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर 53 में प्रस्तावित नई हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स की कीमतों में बड़ा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-35 में पेवर ब्लॉक एवं कर्व-चैनल बदलने के कार्य का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून: नगर निगम की पार्षद प्रेम लता ने अपने वार्ड नंबर-23 के अंतर्गत सेक्टर-35 ए एवं सेक्टर-35 बी (बीबीएमबी क्षेत्र) में वी-6 रोड तथा पार्कों के आसपास पुराने और...
Translate »
error: Content is protected !!