मंगलवार को कंगना करेंगी नामांकन, जनसभा में जुटेंगे हज़ारों लोग : सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ जुटेंगे लोग – जयराम ठाकुर 

by
डेढ़ साल की हर नाइंसाफ़ी और तानाशाही के ख़िलाफ़ लोग वोट करने को बेताब
एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना के नामांकन में भारी जन सैलाब उमड़ेगा। उनके नामांकन और जनसभा में प्रदेश के लोगों को पता चल जाएगा कि मण्डी से इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। हिमाचल में चार की चारों सीटें भाजपा जीतेगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चार सौ से ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। सरकार की तानाशाही और बड़बोले पन से पूरे प्रदेश के लोग त्रस्त हैं और अपने वोट की चोट से सरकार को सबक़ सिखाने के लिए बेताब हैं। प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री को यह बताना चाहते हैं कि अगर उन्हें संस्थान बंद करने में मज़ा आता है, अगर उन्हें नौकरियों से लोगों को निकालने में सुख मिलता है तो लोगों को भी सरकार को सबक़ सिखाना आता है। सरकार को शून्य पर ‘लॉक’ करना आता है। इस बार प्रदेश के लोग वही करने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है। पिछली दो बार की तरह इस बार भी भाजपा सभी की सभी सीटें जीतेगी।
प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही यह सरकार बहुमत खो चुकी और जनता की नज़र में भी गिर गई है। जिस तरह से कांग्रेस का विलोपन हो रहा है आने वाले समय में कांग्रेस खोजे नहीं मिलेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है। कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है। सारी सुविधाओं को फिर से बहाल करने के लिए कांग्रेस को शून्य पर रोकना बहुत आवश्यक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चुनाव: ज़िले की 6 नगर परिषदों में हुआ 66.21 प्रतिशत मतदान, चुनाव प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण

मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाना, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं पारदर्शिता के रहे पुख्ता प्रबंध : निकास कुमार होशियारपुर, 26 मई : जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने के लिये परिश्रम और अनुशासन ही मूल मंत्र : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेहलू के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला 23 दिसंबर: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें जिप सदस्यः सतपाल सिंह सत्ती

उपायुक्त ने जिला परिषद् सदस्यों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ ऊना 29 जनवरी: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला परिषद् सभागार में नव निर्वाचित जिला परिषद् सदस्यों को पद व गोपनीयता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां हमारी सेहत का आधार : नीरज नैय्यर

चम्बा आयुष अस्पताल में विधायक नीरज नैय्यर ने किया 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ 160 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ विधायक नीरज नैय्यर की अपील, संतुलित जीवनशैली, योग और आयुर्वेद...
Translate »
error: Content is protected !!