बाल विवाह, बाल मजदूरी की बुराई और बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा :रंडोह स्कूल के बच्चों के लिए किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

by

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह के बच्चों व अध्यापकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ब अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

स्कूल के बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर विक्की व केस वर्कर लविंदर कुमार द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य पकिसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ बताई गई ! तथा सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन सदस्यों द्वारा बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया और अनजान लोगों से सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म से दूर रहने की सलाह दी। इसके साथ ही बच्चों से अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, नैतिक शिक्षा व खान-पान एवं स्वास्थ्य से जुडी बहुमूल्य जानकारियां भी साँझा की गईं।
बच्चों को बाल-विवाह व बाल-मजदूरी की बुराई सहित बाल-शोषण के संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया।कार्यक्रम में प्रवक्ता इतिहास तरलोक कुमार, प्रवक्ता कॉमर्स दिनेश कुमार, सुरजीत सिंह सहित प्रवक्ता टूरिज्म नीलम कुमारी सहित 100 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेंगू की बीमारी को लेकर हिम गौरव आई टी आई में स्वस्थ्य विभाग का जागरूक कैम्प

रोहित जसवाल। ऊना 08 अक्तूबर : सन्तोषगढ़ व आस पास के क्षेत्र में तेजी से फैल रही डेंगू की बीमारी की रोकथाम को लेकर यहां जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। वहीं इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद पायलट नमांश स्याल को पटियालकर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

एएम नाथ।  धर्मशाला, 23 नवंबर: तेजस क्रैश में शहीद हुए पायलट फ़्लाइट लेफ्टिनेंट नमांश स्याल का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गाँव पटियालकर पहुंचा, जहाँ क्षेत्रभर के लोग नम आँखों से अपने वीर सपूत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हत्याकांड मामले में मालरोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम धर्मशाला पुलिस मैदान में देखने को संगीत महोत्सव में मिलेगा

टूमॉरो लैंड और सनबर्न जैसे अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों की तर्ज पर संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम धर्मशाला पुलिस मैदान में देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कपिल शर्मा शो जैसे प्रसिद्ध कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!