प्रियंका गांधी शिमला में धूप सेंकती रही, सरकार के जश्न में नहीं आई, कांग्रेस सरकार के जश्न की हालत यह थी कि मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे और लोग वापस जा रहे थे : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ।  धर्मशाला ,18 दिसंबर : कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल में इन्होंने सरकारी कार्यक्रम किया। इनके जश्न की हालत यह थी कि मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे और लोग वापस जा रहे थे। एक साल के कार्यकाल में सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर खड़े है, यह बहुत बड़ी बात है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भाजपा जन आक्रोश रैली के दौरान कहे। उन्हीनों ने कहा कि प्रियंका गांधी शिमला में धूप सेंकती रही, सरकार के जश्न में नहीं आई। इन लोगों ने जश्न किस बात का मनाया। त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों पर या बेघर हुए लोगों के दुख जश्न मना रहे हैं। हिमाचल के 10 हजार से ज्यादा आउटसोर्सिंग कर्मचारी निकाल दिए। छह माह इस बात में गुजर दिए कि जयराम ने कर्ज लिया, जैसे कि इनकी सरकार ने कर्ज नहीं लिया है ।

उन्होनों कहा कि हमने हिमाचल के इतिहास में सबसे ज्यादा सड़कें बनाई। यह लोग किस बात के लिए कर्ज ले रहे है। क्योंकि सीपीएस और ओएसडी बना दिए। कांग्रेस के लोगों को भी पता नही है कि सुक्खू ने कितने ओएसडी बना दिए है। इन लोगों ने एक साल में 14000 करोड़ का ऋण लिया। अभी सरकार का एक साल बीता है, शेष 4 साल भी ऐसे निकल जाएंगे उन्हें पता भी नहीं चलेगा और उनसे कुछ नही होगा। कांग्रेस के एक नेता के घर से पैसे निकले इतने निकले की गिनने के लिए मशीनें लानी पड़ी।

उन्हीनों के सवाल उठाया कि कांगड़ा का क्या कसूर है कि 10 विधायक होने के बावजूद एक साल में एक मंत्री और दूसरा अब बनाया । हमारे समय मे 4 मंत्री थे । जिला मंडी की हालत तो बहुत ही खराब है। कांगड़ा और मंडी से हुए भेदभाव का आवाज उठाई जाएगी। उन्हें उम्मीद थी कि पांच राज्यों में सरकारें बनेगी, इसके लिए शिमला में जश्न की तैयारियां के ली थी, विधायक दल की बैठक रख दी, लेकिन तैयारियां धरी की धरी रह गई। लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनें, इसके लिए मन बना लो, जिन राज्यों में सरकारें बनी हैं लेकिन देख लेना सरकारें चलेंगी या नही। देश और प्रदेश में भविष्य भाजपा का है। आज देश मे सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी ही सच होती हैं।

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा इस रैली से कांग्रेस की नींद हराम हो गई है। यह कचहरी चौक में आयोजन रखने का उद्देश्य ये है ये जनता की कचहरी है। कांग्रेस वाले बड़े चालाक बनते है। यह लोग अगले पांच साल तक इन गारंटियों की बात करते रहेंगे। कांग्रेस के लोग पहले बस घोटाले करते थे। अब भाजपा स्कैम नही करते बल्कि रोज नई स्कीम लाते है। प्रदेश में कांग्रेस बस जनता का पैसा खाकर जश्न मना रही है। इस सरकार ने कानून व्यवस्था को तार तार कर दिया है। लोगों का रोजगार छीन लिया। ये लोग रोजगार देने की बजाए शिक्षण संस्थान बंद कर दिए ताकि युवा रोजगार के काबिल ही न हो सके। इन लोगों ने इंतकाल और पॉवर ऑफ अटॉर्नी का शुल्क बहुत अधिक बढ़ा दी है। अब लोकसभा के चुनाव में सुक्खू सरकार को हटाकर आईना दिखाने का मौका है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मेरे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। कांग्रेस सरकार ने 11 दिसंबर को धर्मशाला में जश्न मनाया। जब पूछा काहे के जश्न तो कहा कि एक साल सुखमय बीत गया। लेकिन कांग्रेस क्यों नहीं बताती है कि जनता के सुख का क्या हुआ। कांग्रेस का 4000 करोड़ रुपये तो प्रदेश की महिलाओं को देने को हो गए हैं। अब सुक्खू अपने बयानों से मुकरने लगे हैं। पहले हर गारंटी पहली मंत्रिमंडल की बैठक में पूरी करेंगे और अब कह रहे है कि ये तो पंच वर्षीय योजना है। किसानों को कांग्रेस ने ठगा। 300 यूनिट बिजली देने की बात की थी। प्रदेश की जनता आज इंतजार कर रही है।
केंद्र की मोदी सरकार लगातार पैसा दे रही है, लेकिन कांग्रेस मुकर रही है। हर रोज पैसे दिए जा रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लाभार्थियों का आंकड़ा 4.20 लाख के पारः डीसी

ऊना जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ लगाने का आंकड़ा 4.20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशोरों को दूसरी डोज़ का अब तक 64.72 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कियाः डीसी राघव शर्मा

ऊना, 10 फरवरीः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि 3 फरवरी से आरंभ हुए 15-18 वर्ष आयुवर्ग के लिए दूसरी डोज़ लगाने के टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार तक 64.72 प्रतिशत लक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका कार्यालय गोहर में बैठक का आयोजन : गुणवत्ता को ध्यान में रखकर जायका का परियोजनाओं को करें समय रहते पूरा -जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी

  गोहर। 23 जनवरी, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना गोहर बीपीएमयू इकाई की बैठक जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी डा० बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यालय गोहर में की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतू, 24 अगस्त तक आवेदन आमन्त्रित

एएम नाथ। बिलासपुर 13 अगस्त- बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सुनिल कुमार ने जानकारी दी कि आंगनवाडी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद भरने हेतू, इच्छुक स्थानीय महिलाओं से 24 अगस्त...
Translate »
error: Content is protected !!