जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित – अधिनियम के प्रति जनसाधारण को किया जाए जागरूक : DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। चंबा,18 दिसंबर :   उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 व नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया।
उपायुक्त ने  अधिनियम के प्रति  जनसाधारण में जानकारी और जागरूकता को लेकर को  विशेष शिविर आयोजित करने को निर्देशित किया।
उन्होंने इन जागरूकता शिविरों  को  निरंतरता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जाए।
अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला में विभिन्न थाना क्षेत्र में जुलाई 2023 से अब तक अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत 2 नए मामले पंजीकृत किए गए है जिनकी  जांच प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि जिला में गत और जारी वित्त वर्ष में अब तक अधिनियम के अंतर्गत 5 पीडितों को 11 लाख 25 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है।
इस अवसर पर जिला न्यायवादी संजीव राणा, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी सहित अन्य समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माफी मांगने के बाद अब महिला BDC मेंबर के खिलाफ FIR, मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से कहा था ‘जय श्रीराम का नारा’ लगाओ

एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा के जयसिंहपुर में मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से बदसलूकी करने वाली महिला बीडीसी सदस्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार दोपहर का पुलिस ने मामले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण पर विशेष ज़ोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आज (मंगलवार) को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पर तंज कसा : विपक्ष के वॉकआउट पर बोले सीएम सुक्खू ,जब कोई पार्टी घोटाले करती है तो हल्ला होता है

एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज स्टोन क्रशर के मुद्दे पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा : प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर नगर जवाहर पार्क में किया विजय संकल्प रैली को संबोधित

सुंदरनगर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार हिमाचल का चुनाव बहुत खास है। क्योंकि इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय...
Translate »
error: Content is protected !!