टोका मशीन की मोटर चुराने वाले तीनों आरोपियों को हरोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

हरोली : पुलिस ने टोका मशीन की मोटर चुराने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जो हरोली उपमंडल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ललड़ी के बहादुर सिंह ने हरोली पुलिस थाना में टोका मशीन की मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने घर के नजदीक पशुओं के चारे के लिए 1 टोका मशीन लगाई है। लेकिन गुरुवार को टोका मशीन के साथ मोटर नहीं थी। जिस पर बहादुर सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर रात को 3 युवकों इनमें गौरव कुमार, नीरज कुमार और राजकुमार से पूछताछ की। जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल एक स्कूटी भी बरामद की है।
उधर, SHO सुनील सांख्यान ने कहा 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की हरोली क्षेत्र में चोरी का सामान खरीदने वालों पर कड़ी नजर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने सनोली स्कूल को दिए पौने तीन लाख के खेल मैट

ऊना, 15 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ऊना विधानसभा क्षेत्र के सनोली गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए लगभग पौने तीन लाख रुपये लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढीकलू रि जोड़ी” गागर, करमु छला रहे हैं काफी लोकप्रिय : जितेन्द्र पंकज शर्मा का नया गाना “राजा तेरे गोरखेया ने” रिलीज

एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश का जिला चंबा अपनी समृद्ध संस्कृति और संगीत के लिए जाना जाता है जिला चंबा के कई गाने बॉलीवुड में भी गाए गए हैं, आज दरबार हॉल में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं से करवाया अवगत -‘वो दिन योजना ‘ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचलित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पधर में एसडीएम सुरजीत सिंह ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी, एनएसएस की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

पधर 26 जनवरी : उपमंडल पधर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!