HP यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन के एग्जाम की डेटशीट जारी : 4 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी, 9 मई तक चलेंगी

by

शिमला : HP यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन की डेटशीट जारी कर दी है। करीब 135 कॉलेजों में 2 लाख स्टूडेंट एक साथ परीक्षाएं देंगे। 4 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी, जो एक महीना यानि 9 मई तक चलेंगी। इवनिंग और मॉर्निंग 2 सेशन में परीक्षाएं करवाई जाएंगी। मॉर्निंग शिफ्ट 9 से 12 बजे तक होगी और इवनिंग शिफ्ट 2 से 5 बजे तक रखी गई है। इस महीने कॉलेजों में सभी छात्र टीचर्स से अपने डाउट क्लियर कर सकते हैं। यह पूरा महीना कॉलेज में ओरल और रिटन टेस्ट कराए जा रहे हैं। हिमाचल यूनिवर्सिटी से UG एग्जाम और प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी होते ही कॉलेजों में सिलेबस की रिवीजन शुरू हो गई है। डेटशीट पर आपत्ति है तो उसे दूर किया जाएगा
HP यूनिवर्सिटी की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि डेटशीट को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति विवि के सहायक कुलसचिव को सीधे या फिर ईमेल आईडी conduct.hpu@gmail.com पर 21 मार्च से पहले भेज दें। इसके बाद कोई आपति दर्ज नहीं होगी।
प्रदेश में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के खुलने के बाद से कॉलेजों को जिलावार बांट दिया गया है। इसमें यूनिवर्सिटी से संबद्ध 7 जिलों के कॉलेज भी शामिल हैं, जबकि मंडी यूनिवर्सिटी से अन्य 5 जिलों के कॉलेजों ने एफिलिएशन ली है। इस नई व्यवस्था में HPU इस बार फर्स्ट ईयर के 7 जिलों के कॉलेजों के स्टूडेंटस की ही परीक्षाएं करवाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 200 पौधे रोपे

योगेश चौहान । अर्की : जिला सोलन के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी ( सोलन) में गुरुवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सियासत की सुर्ख़ियों में उत्तराखंड के सेवानिवृत मुख्य सचिव राकेश शर्मा के विधायक पुत्र चैतन्य शर्मा

क्रास वोटिंग के बाद बिना इस्तीफ़ा दिए बीजेपी को साथ देना तय ! राज्यसभा चुनाव में 5 अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ पार्टी लाइन के खिलाफ बीजेपी को दिया वोट एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ 12 लाख से पक्की होगी होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क : कुलदीप सिंह पठानिया ने खडेड़ा-ओहरा तथा मनोला-महोट सड़क का किया शिलान्यास

पंचायत घर तथा पटवार वृत भवन खडेड़ा जनता को समर्पित ककीरा, (चंबा) 7 फरवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 42 लाख रुपए की राशि से नव निर्मित पंचायत घर तथा पटवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनॉसमेंट के माध्यम से 4 जनवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान : शहर के 5 नगर निगम वार्डों समरहिल, बालूगंज, नाभा, टूटीकंडी और फागली में मतदाता सूचियों के अपडेट दावे एवं आपत्तियों के पुनरीक्षण के लिए जागरूकता अभियान जारी

शिमला : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शिमला शहर के 5 नगर निगम ward Summer Hill, बालूगंज नाभा Tutikandi, Phagli मैं...
Translate »
error: Content is protected !!