टोल प्लाजा के पास कार से 448.8 ग्राम चरस बरामद : 3 युवक गिरफ्तार

by

एएम नाथ । बिलासपुर: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। घुमारवीं थाना पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 448.8 ग्राम चरस बरामद कर पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना घुमारवीं की टीम ने बलोह टोल प्लाजा के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पंजाब नंबर की एक कार को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 448.8 ग्राम चरस बरामद हुई। मौके पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अश्विन्द्र सिंह (30) पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी गली नम्बर-3, राम नगर हैवोवाल, जिला लुधियाना; गुरशरण जोत (27) पुत्र मोहण सिंह, निवासी राकबा, तहसील जगरांव, जिला लुधियाना; और गुरजोत सिंह (20) पुत्र जगदेव सिंह, निवासी दाखां, तहसील जगरांव, जिला लुधियाना के रूप में हुई है।

पुलिस का मानना है कि यह चरस की खेप संभवतः किसी अन्य स्थान पर सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के कारण तीनों युवक पकड़े गए। मौके पर ही चरस को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं ने बताया कि पुलिस ने तीन युवकों से चरस की खेप बरामद की है और फिलहाल जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने वाले थे।

डीएसपी ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसमस्याओं को समयबद्ध निष्पादित करें अधिकारी : सुंदर सिंह ठाकुर

जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। कुल्लू, 27 फरवरी : देव सदन कुल्लू में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 लाख रूपये से निर्मित वाओ मार्ट का शुभारंभ वीरेंद्र कंवर ने किया

ऊना  16 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज मुबारिकपुर में 40 लाख रूपये से निर्मित वाओ मार्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवविवाहिता ने ऑनलाइन मंगवाया हथौड़ा और कंडोम…. पति को हुआ हत्या का शक ; जासूस ने खोली पत्नी की अय्याशी की पोल!

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों का एक ऐसा ड्रामा सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं! शादी, जासूसी, होटल में प्रेमी के साथ रंगरलियां और फिर रिश्ते का अंत-ये कहानी है गुरुग्राम...
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जिला ऊना में बाथड़ी, पोलियां, पंडोगा, मैहतपुर और गगरेट में स्थापित पांच खनन पड़ताल चैकियों का किया वर्चुअल लोकार्पण

ऊना :  प्रदेश सरकार राज्य में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला...
Translate »
error: Content is protected !!