ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 646वें जन्म दिवस को समर्पित सेमिनार आयोजित

by

गढ़शंकर: गत दिनों डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा डॉक्टर अंबेडकर भवन में सतगुरु रविदास महाराज जी के 646वें जन्मदिवस को समर्पित सतगुरु ‘रविदास बानी क्रांतिकारी संदेश’ विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते मुख्य वक्ता प्रिंसिपल नवतेज गढ़दीवाला ने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी ने अपनी वाणी में सामाजिक एकता कायम करने हेतु जात-पात, छुआछूत, ऊंच-नीच खत्म करने तथा सामाजिक बराबरता कायम करने का संदेश दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में श्री गुरु रविदास जी द्वारा रचित वाणी का विस्तार पूर्वक विश्लेषण किया। इस मौके प्रिंसिपल नवतेज गढ़दीवाला की पुस्तक ‘सतगुरु रविदास बानी क्रांतिकारी संदेश’ भी रिलीज की गई। इस मौके उनके अलावा मास्टर नरेश कुमार भंमियां, डॉ राजेंद्र कुमार, अवतार सिंह, रणवीर बब्बर तथा रमन कुमार होशियारपुर में भी सेमिनार को संबोधित किया। इस अवसर पर सेमिनार में पी.एल. सूद, डॉ निर्मल कुमार, डॉक्टर अजय बसरा, डॉक्टर सोनिया, प्रिंसिपल सतनाम सिंह, लेक्चरर सतनाम सिंह सूनी, लेक्चरर मुल्ख राज, मास्टर प्रदीप गुरु, दिलबाग सिंह, हरिराम, बलविंदर कुमार, लखविंदर सिंह कनाडा, गगनदीप थानदी फार्मेसी अधिकारी, डॉक्टर अजायब सिंह, दीवान चंद, प्रेमनाथ, मैनेजर विजय लाल, रामदास, राजेंद्र कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सेमिनार दौरान प्रिंसिपल नवतेज गढ़दीवाला की पुस्तक रिलीज करते डॉक्टर अंबेडकर ट्रस्ट गढ़शंकर के पदाधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ, विपक्षी दलों के आरोप बेबुनियाद : बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, 23 जुलाई : आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वे कथित नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देश भर में हो...
article-image
पंजाब

सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर साइक्लोथॉन सीजन-7 सफलतापूर्वक संपन्न

400 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा, नशे के खिलाफ खड़े होने का दिया संदेश लोकसभा सदस्य डॉ. चब्बेवाल, डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दी हरी झंडी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा फिट बाइकर क्लब होशियारपुर द्वारा आयोजित...
article-image
पंजाब

केंद्र द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम के लिए जारी अधिसूचना कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है : पीएसएसएफ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कर्मचारी पिछले 21 वर्षों से बंद की गई पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन केंद्र की मोदी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय एनएसएस के कैम्प का आरंभ : कैम्प के आरंभ से पहले गुरुद्वारा साहिब की अरदास

गढ़शंकर – स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में एनएसएस यूनिट दुआरा स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया थीम के तहत 7 दिवसीय एनएसएस के कैम्प का आरंभ हुया। जिसकी शुरुआत कॉलेज गुरुद्वारा साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!