सांसद मनीष तिवारी ने गांव गोसल के विकास हेतु सौंपा 2 लाख रुपये की ग्रांट का चैक

by

बंगा : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव गोसल के विकास हेतु जारी 2 लाख रुपये की ग्रांट का चेक स्थानीय निवासियों को भेंट किया गया।
इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों के विकास हेतु गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए उनकी ओर से लगातार ग्रांटे जारी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह खोखले दावों के विपरीत विकास की राजनीति करने में विश्वास रखते हैं।
जहां अन्य के अलावा, तरलोचन सिंह सूंड पूर्व विधायक, सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, डॉ हरप्रीत कैंथ, द्रवजीत पूनी, दर्शन सिंह रिटायर्ड इंस्पेक्टर ब्लॉक समिति सदस्य बंगा, चरणजीत सिंह पूर्व सरपंच, गुरदयाल सिंह नंबरदार, अजायब सिंह, सतनाम सिंह, रणजीत सिंह, मुकेश पूर्व पंच, महेंद्र सिंह मेंबर पंचायत, चरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह यूएसए, कुलवंत सिंह, रेशम सिंह, परगट सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के राज्यपाल करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का छठा दौरा : एजेंडे में ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ बातचीत भी शामिल

चंडीगढ़  :  पंजाब के  राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, 20 फरवरी से 23 फरवरी तक एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्वपूर्ण दौरे पर जाने वाले हैं। यह छठी बार होगा जब वह पिछले ढाई...
article-image
पंजाब

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में शामिल

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोमवार को जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पीएसएससी निदेशक और वार्ड नंबर-78 से पार्षद जगदीश राम समराय और...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब मिड टाउन के प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के तहत कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों को चश्मे वितरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक कल्याण प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के अंतर्गत रोटरी क्लब होशियारपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलिमेंट्री स्कूल शिमला पहाड़ी चौक, बहादुरपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!