ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल लीग के सीनियर वर्ग लीग का किया शुभारंभ : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बाल बालिका आश्रम किलाड़ में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

by
निर्माणाधीन लघु सचिवालय और बस स्टैंड किलाड़ के कार्य को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
पांगी, 20 अगस्त :   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज बाल बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा कर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपायुक्त ने निर्माणाधीन लघु सचिवालय, बस स्टैंड किलाड़ का दौरा कर निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिक अस्पताल किलाड़ में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रोगियों से भी मुलाकात की।
इसके उपरांत उपयुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ में चल रही ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल लीग के सीनियर वर्ग लीग का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पहला मैच किलाड़ एफ सी हिल्स और ई.एम.आर.एस.एफसी के मध्य खेला गया जिसमे किलाड़ एफसी ने जीत हासिल की। उपायुक्त ने भी मैच खेल कर खिलाड़ियों का मनो बल बढ़ाया।
इस दौरान आवासीय आयुक्त पांगी रितिका, एसडीएम पांगी रमन घरसंगी,तहसीलदार शांता कुमार, खंड विकास अधिकारी सुरजीत सिंह मेहता,टीएसी सदस्य सतीश शर्मा, दौलत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन : अनिरूद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने मंडी में की तैयारियों की समीक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे उपस्थित एएम नाथ।  मंडी, 28 नवंबर ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, ग्राम एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंत्रिमंडल को मंजूरी मिलेगी राजस्थान के अलवर में : जिला शिमला और कांगड़ा से मंत्रियों की संख्या तय करने को लेकर अभी पेच फंसा

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को मंजूरी राजस्थान के अलवर में मिलेगी। 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला मंत्रियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने किया विकासात्मक प्रदर्शिनियों को अवलोकन

ऊना- जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। प्रदेश सरकार के कृषि, पशुपालन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया  संपन्न : सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। भरमौर :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह  राणा की अध्यक्षता में आज मतदान अधिकारियों  के लिए चुनावी रिहर्सल का सत्र राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में संपन्न हुआ।  उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!