हिमाचल के मंत्रिमंडल को मंजूरी मिलेगी राजस्थान के अलवर में : जिला शिमला और कांगड़ा से मंत्रियों की संख्या तय करने को लेकर अभी पेच फंसा

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को मंजूरी राजस्थान के अलवर में मिलेगी। 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला मंत्रियों के नामों की चर्चा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से करेंगे। 15 दिसंबर की रात को शुक्ला की डिनर डिप्लोमेसी में संभावित मंत्रियों की सूची तैयार हो जाएगी। मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए कई विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। कई विधायक बुधवार को दिल्ली जाएंगे। जिला शिमला और कांगड़ा से मंत्रियों की संख्या तय करने को लेकर अभी पेच फंसा है, अन्य जिलों से मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कैबिनेट के लिए 18 से 19 नाम शॉर्ट लिस्ट कर रखे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की आज दिल्ली में होने वाली बैठक में इस लिस्ट फाइनल करने का प्रयास हो सकता है, ताकि इसे हाईकमान की मंजूरी के लिए भेजा जा सके।
जिला शिमला से विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रोहित ठाकुर, कुलदीप राठौर, एमएल ब्राक्टा और मोहन लाल के नामों पर चर्चा चल रही है। जिला कांगड़ा से सुधीर शर्मा, संजय रत्न,केवल सिंह पठानिया, आशीष पटेल और चंद्र्र कुमार दौड़ में हैं। रघुवीर सिंह बाली का नाम भी संभावित मंत्रियों की दौड़ में शामिल हो गया है। उधर, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, चंबा से कुलदीप सिंह पठानिया, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, सोलन से धनीराम शांडिल या राम कुमार चौधरी, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान और किन्नौर से जगत सिंह नेगी का मंत्री बनना लगभग तय है। मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक चंद्रशेखर की भी ताजपोशी होने की अधिक संभावना है। इन्हीं में से स्पीकर और डिप्टी स्पीकर की तैनाती की जानी है। कांग्रेस सरकार में सबसे वरिष्ठ नेता धनीराम शांडिल डिप्टी मुख्यमंत्री पद के लिए अड़ सकते हैं। सुधीर शर्मा भी अपने लिए बेहतर चाह रहे हैं। हालांकि उनका मंत्रिमंडल में स्थान लगभग तय माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते : मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री की तैनाती के बाद अब अधिकतम 10 मंत्री चुने जाने हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के वक्त गुट, जातीय व क्षेत्रीय संतुलन बिठाने का प्रयास किया जाएगा। उधर खबार आ रही है कि धनी राम शांडिल डिप्टी मुख्यमंत्री के लिए अड़ सकते हैं
दिल्ली में डाला डेरा : कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस के कुछ दिग्गज दिल्ली में डेरा डाल चुके हैं। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के अलावा सोलन से विधायक धनीराम शांडिल, धर्मशाला से सुधीर शर्मा और ठियोग से विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर भी दिल्ली दरबार पहुंच गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में 200 साल पुराना गिरड़ माता का मंदिर जला, मूर्तियों को भी नुकसान

एएम नाथ। चम्बा (भरमौर) : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती ग्राम पंचायत खुंदेल के गिरड़ नामक स्थान पर 200 साल पुराना गिरड़ माता मंदिर अग्निकांड की भेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्र तीन अलग-अलग सीरीज में होंगे……जानें कब होगा एग्जाम

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र का पैटर्न नहीं बदलने का निर्णय लिया है। पहले बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केसीसी धारक किसानों को फसल बीमा से जोड़ें बैंक: उपायुक्त

फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, किसानों को 31 अगस्त तक बीमा करवाने की सलाह एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्ति एवं पुनर्वास के लिए गठित होगा राज्य स्तरीय सलाहकार बोर्डः मुख्यमंत्री

सभी जिला अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे ओपियोइड प्रतिस्थापन थैरेपी केंद्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मातृ-शिशु एवं युवा बाल पोषण और नशामुक्ति पर एक दिवसीय राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!