भरमौर में 200 साल पुराना गिरड़ माता का मंदिर जला, मूर्तियों को भी नुकसान

by

एएम नाथ। चम्बा (भरमौर) : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती ग्राम पंचायत खुंदेल के गिरड़ नामक स्थान पर 200 साल पुराना गिरड़ माता मंदिर अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। भीषण अग्निकांड शुक्रवार 3:30 बजे के करीब हुआ। मंदिर में अचानक उठी आग की लपटों के चलते देखते ही देखते पूरा मंदिर जलकर राख हो गया। मंदिर में रखी संगमरमर, ब्लैक स्टोन समेत पीतल की मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

देवदार की लड़कियों से निर्मित मंदिर के जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। भरमौर विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि लोगों की आस्था का प्रतीक गिरड़ माता मंदिर के जलने की सूचना मिली है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर उचित कदम उठाने की बात कही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी शुभकामनाएं, पूजा-अर्चना की

हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार के निकम्मेपन से हर साल बिना खर्चे वापस केंद्र को जा रहे करोड़ों रुपये : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार से पैसे देने की कमी नहीं राज्य सरकार की नीयत और विजन में है खोट, प्रदेश सरकार को असुविधा न हो इसलिए एडवांस में दिए 843 करोड रुपए कार्य समिति के गठन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

ऊना 8 फरवरी: – ग्रामीण विकास, पंचायती राज द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी के रजत और हैप्स की प्रज्ञा सबसे तेज धावक – धाविका

एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर। दोसड़का के पुलिस मैदान में आयोजित एथलेटिक्स और अन्य प्रतियोगिताओं में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एसपी भगत सिंह ठाकुर ने पुरस्कृत किया। 100...
Translate »
error: Content is protected !!