10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्र तीन अलग-अलग सीरीज में होंगे……जानें कब होगा एग्जाम

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र का पैटर्न नहीं बदलने का निर्णय लिया है। पहले बोर्ड ने इस शैक्षणिक सत्र में प्रश्नपत्रों के पैटर्न को बदलने की योजना बनाई थी, जिसमें एक ही प्रश्नपत्र में प्रश्नों को ए, बी और सी सीरीज में बदलकर पूछा जाना था।
हालांकि मार्च में होने वाली परीक्षाओं में इस बदलाव को लागू नहीं किया जाएगा।
इससे पहले बोर्ड का कहना था कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मार्च में होने वाली परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्रों के पैटर्न में बदलाव किया जाएगा। अब बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव इस बार के शैक्षणिक सत्र में नहीं होगा। बता दें बता दें कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि HPBOSE कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च तक होंगी। दोनों बोर्ड की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी जो सुबह 8:45 बजे शुरू होंगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होंगी।
नहीं होगा बोर्ड की परीक्षा में बदलाव
इस बार मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों में कुछ बदलाव होने की बात कही गई थी। पहले बोर्ड ने सीरीज के प्रश्नपत्रों में सवालों को जंबल तरीके से पूछने का निर्णय लिया था, यानी हर सीरीज के प्रश्नपत्र में वही सवाल होंगे। लेकिन उनकी नंबरिंग में फर्क होगा। उदाहरण के लिए, ए सीरीज में जो पहला सवाल पूछा जाएगा, वही बी और सी सीरीज के प्रश्नपत्र में कहीं भी पूछा जा सकता है। हालांकि इस बदलाव को इस बार मार्च की परीक्षाओं में लागू नहीं किया जा सकेगा। इस बार, बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पहले की तरह ही अलग-अलग सीरीज में अलग-अलग प्रश्न पूछे जाएंगे।
छात्र उठा चुके हैं सवाल
बोर्ड द्वारा ए, बी और सी सीरीज में प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों को वितरित किए जाते हैं। हर सीरीज के प्रश्नपत्र में अलग-अलग प्रश्न होते थे, जिसके कारण कभी-कभी कुछ परीक्षार्थियों को बहुत कठिन प्रश्नपत्र मिल जाता था, जबकि अन्य को प्रश्नपत्र आसान लगता था। इससे कई छात्र निराश हो जाते थे। छात्रों की इस निराशा को दूर करने के लिए शिक्षा बोर्ड ने एक ही प्रश्नपत्र को अलग-अलग सीरीज में जंबल तरीके से पूछा जाने की योजना बनाई थी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए हर बार की तरह ए, बी और सी सीरीज में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूल्यांकन शिविर में 39 दिव्यांगजन व 10 वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला व कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आज सोमवार को बचत भवन देहरा में मूल्यांकन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक : घर में 7 से 8 इंच का पड़ गया गड्‌ढा – 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से निकले भाग

चंडीगढ़ :   10 के पॉश एरिया में बुधवार को एक रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ। जिससे घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। खिड़कियों के शीशे टूट गए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक राष्ट्र, एक चुनाव’ मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम – चुनाव के बजाय जनहित है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’से मजबूत होंगे लोकतांत्रिक मूल्य, जनहित के लिए मिलेगा अधिक समय एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या है सिंधु जल संधि? …पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्यों पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल कर रहे हैं इसके स्थायी निलंबन की मांग?

एएम नाथ। शिमला :  जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच जल बंटवारे को लेकर की गई एक ऐतिहासिक संधि है, जो 1960 में वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता में हस्ताक्षरित हुई थी। इस समझौते...
Translate »
error: Content is protected !!