*दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने आयोजित की समीक्षा बैठक*

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 29 सितंबर : दशहरा उत्सव आयोजन को लेकर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ग्राउंड, पालमपुर में आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव के लिए प्रशासनिक, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुलिस विभाग कार्यक्रम के दिन ग्राउंड के अंदर और आसपास रणनीतिक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करेगा पुलिस को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि इस्कॉन की रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए ग्राउंड के भीतर पर्याप्त जगह उपलब्ध हो। इसके साथ ही, नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करें कि ग्राउंड के प्रवेश और निकास द्वारों पर कोई भी विक्रेता या अस्थायी स्टॉल रुकावट पैदा न करे । नगर परिषद की यह भी जिम्मेदारी होगी कि वह कार्यक्रम से पहले, और बाद में स्थल की स्वच्छता बनाए रखे ।
May be an image of 7 people, people studying, table and text
एसडीएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए कार्यक्रम स्थल के निकट एक एम्बुलेंस और एक प्राथमिक उपचार सुविधा की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है । वहीं, अग्निशमन विभाग पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्राउंड पर एक फायर टेंडर तैनात रखेगा ।
व्यापार मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अग्निशमन सुरक्षा मानदंडों का अनुपालन करें और केवल अनुमोदित सामग्री का ही उपयोग करें ।
व्यापार मंडल, पालमपुर को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने, आवश्यक अनुमतियां/लाइसेंस प्राप्त करने और उचित भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और सार्वजनिक घोषणाएं सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है । व्यापार मंडल प्रशासन की सहायता करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त स्वयंसेवक भी प्रदान करेगा ।
एसडीएम नेत्रा मेती ने सभी संबंधित विभागों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल दशहरा महोत्सव सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने की अपील की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी प्रारंभिक और आवश्यक व्यवस्थाएं कार्यक्रम से कम से कम एक दिन पहले पूरी कर लें ।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
All reactions:

1

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में मिड डे मील वर्करों ने लंबित वेतन जारी करने और वेतन वृद्धि की उठाई मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून: एजुकेशन विभाग में कार्यरत मिड डे मील वर्करों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सेक्टर-33, चंडीगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले : गलत खानपान सबसे बड़ा कारण – चिकित्सा सम्मेलन हिम मेडिकॉन में चिकित्सकों ने कई किए खुलासे

एएम नाथ।  नेरचौक( मंडी) :   हिमाचल प्रदेश के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। युवा जंक फूड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1000 नई बसें : परिवहन सेवाओं का हो रहा आधुनिकीकरण, प्रदेश सरकार जनता को दे रही विश्वसनीय परिवहन सुविधाः मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार लोगों को गुणवत्तायुक्त, समयबद्ध और आधुनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना की संपत्ति होगी सीज : शालिनी अग्निहोत्री

एएम नाथ । धर्मशाला, 25 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना नगरोटा बगवां निवासी सहित अन्य आरोपियों की संपति जल्द ही सीज की जाएगी। कांगड़ा पुलिस ने इसके...
Translate »
error: Content is protected !!