‘ट्रेजरर’ की व्हॉट्सएप चैट ने खोला चिट्ठा, ब्लास्ट की फंडिंग पर बड़ा खुलासा

by

नई दिल्ली । नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी दिल्ली धमाके को लेकर लगातार नए खुलासे कर रही है। इसी बीच NIA को अदील के फोन से डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट ने धमाके की फंडिंग पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

इन चैट्स में अदील बार-बार पैसों की मांग करता दिखा। कभी एडवांस सैलेरी, तो कभी तत्काल ट्रांसफर की मांग करता था। एजेंसियों को शक है कि दिल्ली धमाके की तैयारियों के लिए इन्हीं पैसों का इस्तेमाल किया गया। दिल्ली ब्लास्ट में जिन 26 लाख रुपये का इस्तेमाल हुआ। उसमें 8 लाख रुपयों का इस्तेमाल तो केवल अदील ने ही किया था। पूछताछ में पता चला कि आतंकी नेटवर्क में अदील को ‘ट्रेज़रर’ कहा जाता था। इससे जांच एजेंसियों को शक है कि वो ही धमाके की तैयारियों के लिए पैसों का इस्त्माल करता था।

सूत्रों की मानें, तो ये चैट्स 5,6,7 और 9 सितंबर की हैं। इनमें अदील अपने संपर्कों से एडवांस सैलरी की गुहार लगाता है। वायरल हो रही चैट्स में अदील ने लिखा, ‘गुड आफ्टरनून सर… मैंने सैलरी क्रेडिट करने के लिए रिक्वेस्ट की थी… पैसों की बहुत जरूरत है। वो बार-बार पैसों के लिए गुहार लगाता है कि पैसे उसके अकाउंट में डाल दिए जाएं।’

  • 6 सितंबर को अदील ने लिखा ‘गुड मॉर्निंग सर, आप कर दीजिए… आपका आभार होगा।
  • 7 सितंबर को उसने फिर मैसेज किया। उसने लिखा सर, सैलरी जल्द से जल्द चाहिए… पैसे चाहिए… प्लीज़।
  • 9 सितंबर को उसने मैसेज में लिखा, ‘प्लीज़ कल कर दीजिए… मुझे बहुत ज़रूरत है सर।’

इन मैसेज के मिलने के बाद जांच एजेंसियों को आशंका है कि पैसों की यह मांग धमाके की तैयारी से जुड़ी हो सकती है। दिल्ली धमाके में जिन 26 लाख रुपए का इस्तेमाल किया गया है, उनमें से 8 लाख रुपए अदील ने दिए थे। इसके कारण उसे ‘ट्रेज़रर’ कहा जाता था। इससे आशंका है कि अदील फंड मैनेज करता था।

जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि अदील को पैसे किसने दिए? क्या उसे मिले पैसे सीधे आतंकी नेटवर्क में भेजे गए? फिलहाल चैट्स को डिजिटल फॉरेंसिक टीम द्वारा रिकवर किया गया है। अब मिले इन सबूतों को इस केस की अहम कड़ी माना जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा द्वारा काटे जा रहे 55 लाख गरीब परिवारों के राशन कार्ड किसी भी कीमत पर नहीं कटने दिए जाएंगे: डिप्टी स्पीकर

गढ़शंकर, 27 अगस्त : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की ‘आपातकाल’ का किया निपटारा : सीबीएफसी यह सुनिश्चित करेगा कि फिल्म की सामग्री किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुँचाए

चंडीगढ़   : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत की पहली निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैकिंग के आदेशों की अवमानना पर चार गाइड्स पर मामला दर्ज – एक दल को ट्रैकिंग के लिए ले जा रहे थे त्रियुंड साइट

ऊपरी क्षेत्रों की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों को किया है प्रतिबंधित एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा जिले में ट्रैकिंग को लेकर जारी आदेशों की अवहेलना करने पर चार ट्रैकिंग गाइड्स के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मैडल जीतकर वंशिका ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास

ज्वालामुखी  : खेलों के प्रति जुनून और कठिन परिश्रम के बल पर हिमाचल की वंशिका गोस्वामी ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम गर्व से ऊंचा कर...
Translate »
error: Content is protected !!