नगर कौंसिल गढ़शंकर के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के लिए पूर्ण हड़ताल करके चौथे दिन भी धरना जारी

by

गढ़शंकर, 9 मई :  म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर आज नगर कौंसिल गढ़शंकर के कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर की अगुवाई में चौथे दिन पूर्ण हड़ताल की गई और सभी वर्करों द्वारा पूरा काम छोड़कर धरने पर बैठा गया। इस समय धरने को संबोधित करते हुए प्रधान किरण सोंधी ने कहा कि पंजाब भर में सभी कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। नेताओं ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, न्यूनतम वेतन 40,000 रुपये दिया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए और अन्य मांगों को पूरा किया जाए। इस समय डीएमएफ नेता मुकेश कुमार, हंसराज गढ़शंकर, सीपीएम की तहसील कमेटी सदस्य कुलविंदर संघा, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान शिंगारा सिंह कल्याण, हरबंस लाल भट्टी, कदम भगाणिया तथा अमर भगाणिया ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए पंजाब सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगें मानी जाएं। इस समय सभी कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों की पूर्ति तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस मौके सफाई वर्कर यूनियन के विभिन्न नेता शेखर, चमन, राजेश कुमार, राजा, संदीप सिंह, सुरिंदर सिंह, सरबजीत कौर, रजिंदर कुमार, अमनदीप, काजल, रेनू, सुनीता, राज कुमार, बलजीत कौर, विजय कुमार, शिव कुमार, बल्लू, राकेश कुमार, लाल राम, मुकेश कुमार, हनी, बिंदी, संजीव कुमार, मिंदर पाल, राजेश कुमार, कमलदीप, बाबू, प्रवीण कुमारी, कमलजीत, संदीप, शनी और पप्पू आदि शामिल थे।
131 : नगर कौंसिल गढ़शंकर के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए। 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस : आकाशदीप सिंह ने पहला, किरणदीप कौर और राजवीर कौर ने दूसरा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर । स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में भाषा विभाग द्वारा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस 21 मार्च को पूरे विश्व में...
article-image
पंजाब

नायब तहसीलदार जसवीर कौर की वायरल वीडियो ने मचाया तहलका …Suspend

गुरदासपुर  : पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ चूड़ियां की नायब तहसीलदार जसबीर कौर को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें जसबीर कौर एक पटवारी से पैसे...
article-image
पंजाब

Akali leader Rinku joins BJP,

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/May 22 :  Senior Akali leader Harminder Singh “Rinku” Chandpuri resigned from the Shiromani Akali Dal and joined the Bharatiya Janata Party (BJP) on Thursday. He was welcomed into the party by...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान का धमकी भरा बयान एक अहंकारी शासक का बयान ,जिसे लोकतंत्र में किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता :

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों पर एस्मा नामक काला कानून थोपने का भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन(एंटक-ऐफी) के प्रधान अशोक कुमार व सचिव शिव कुमार ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!