ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत : युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक, ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया

by

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सरस्वती विहार इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था। जिससे वह ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया।हादसे का यह वीडियो जिम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंदिरापुरम के ACP ने इस घटना की पुष्टि की है।
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का यह मामला है। मृतक का नाम सिद्धार्थ कुमार है जो अपने परिजनों के साथ सरस्वती विहार इलाके में रहता है। सिद्धार्थ अपने घर के पास ही एक जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाता था। हर रोज कि तरह शनिवार को भी सिद्धार्थ जिम में गया। वहां वह ट्रेड मिल पर चल रहा था। इसी दौरान अचानक वो बेहोश हो जाता है। ऐसा देखते ही वहां मौजूद 2 अन्य शख्स उसके पास पहुंचते हैं और उसे संभालने की कोशिश करते हैं। मगर कुछ समय बाद ही सिद्धार्थ की मौत हो जाती है।

पुलिस ने क्या कहा : इस मामले में इंदिरापुरम के ACP स्वतंत्र कुमार ने बताया कि, इस मामले की हमें जानकारी मिली है। सिद्धार्थ के परिजन शव को लेकर बिहार चले गए हैं। वे वहां उसका अंतिम संस्कार करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि, इस मामले को लेकर परिजनों में अभी तक हमारे पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर वे शिकायत दर्ज कराएंगे तो हम मामले की जांच करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं के मुण्डखर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, मंत्री राजेश धर्माणी ने सुनीं जन समस्याएं

बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 100 से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशीलता से करें कार्य, फील्ड में कार्यरत हर कर्मचारी सरकार का प्रतिनिधि एएम नाथ। ...
article-image
पंजाब

स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना खन्ना ने वैभव को किया सम्मानित, भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जताई आशा

होशियारपुर 16 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल स्टेट जुडो चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ग में होशियारपुर के वैभव ओहरी द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसको सम्मानित किया। इस मौके...
हिमाचल प्रदेश

फसल बीमा सप्ताह के तहत किसानों को विभिन्न स्कीमों बारे किया जागरूक

ऊना, 7 जुलाई – जिला ऊना में चल रहे 5वें फसल बीमा सप्ताह का शुक्रवार को समापन्न हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि सप्ताह के दौरान...
article-image
पंजाब , समाचार

हिसार के मयाड़ टोल प्लाजा पर आयोजित महिला किसान महापंचायत में कृषि कानूनों के खिलाफ नवजोत कौर सिद्धू ने भरी हुंकार

चौधरी युद्धवीर सिंह व हरपुरा भी हुए महिला किसान पंचायत में  शामिल हिसार(हरियाणा): केंद्र सरकार दुारा बनाए कृषि कानूनों के खिलाफ महिला किसान महापंचायत का मयाड़ टोल प्लाजा पर आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!