स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना खन्ना ने वैभव को किया सम्मानित, भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जताई आशा

by

होशियारपुर 16 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल स्टेट जुडो चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ग में होशियारपुर के वैभव ओहरी द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसको सम्मानित किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि वैभव ओहरी ने राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर न केवल अपने माता पिता व् कोच का नाम रोशन किया बल्कि वैभव की इस उपलब्धि ने पूरे जिला का नाम रोशन किया है। खन्ना ने वैभव के माता पिता और कोच को बधाई देते हुए कहा कि वैभव ने जिस प्रकार छोटी आयु में अपने जिला का नेतृत्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें पूरी आशा है कि वैभव भविष्य में पंजाब तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं में भारत का नेतृत्व कर देश का नाम रोशन करेगा। इस मौके वैभव के पिता एडवोकेट लवकेश ओहरी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव कोट : तीन सौ किवंटल तूड़ी जल कर राख, आग की चपेट में आकर आधा ट्रक भी जला

गढ़शंकर: गांव कोट में तूड़ी के टाल का अचानक आग लग गई और देखते देखते करीव तीन सौ किवंटल तूड़ी जलकर राख हो गई और तूड़ी लेकर आया एक ट्रक भी आधे में ज्यादा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती 2025 – 529 पुरुष एवं 268 महिला प्रतिभागी शारिरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण

रोहित जसवाल। ऊना : जिला ऊना मे दिनांक 11 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक पुलिस भर्ती 2025 आयोजित हुई। जिसमें कुल 5113 प्रतिभागियों के द्वारा हिस्सा लिया गया। जिसमें 3704 पुरुष प्रतिभागी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

उसूलों से कोई समझौता नहीं : बीजेपी विधायक अदिति सिंह की एक पोस्ट से रायबरेली की सियासत गरमा गई

रायबरेली  : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत बीजेपी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली सीट पर कमल खिलाने के लिए हर मोर्चे पर काम कर रही है। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी से...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट पर सीएम मान की 7 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक, संशोधनों पर मंथन

चंडीगढ़, 27 सितंबर। ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब सरकार ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में रविवार को चंडीगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!