ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने पुलिस द्वारा उनपर माइनिंग के झूठे केस दर्ज करने को लेकर आप विधायक के घर के सामने जाम लगा कर किया प्रदर्शन।

by
आनंदुपर साहिब व बंगा चौक में लगाया जाम।
 गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह रेत व मिट्टी से भरी बगैर किसी कागजात से पकड़ी गई ट्रैकटर ट्राली चालकों के विरुद्ध दर्ज किए गए मामले को लेकर ट्रैकटर ट्राली मालिकों व चालकों ने करीब एक बजे गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी के निवास स्थान के बाहर गढ़शंकर-आनंदपुर साहिब रोड़ पर जाम लगा कर तपती धूप में जमकर नारेबाजी की ओर इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए शहर के बंगा चौक पर ट्रैफिक जाम कर पुलिस प्रशासन, विधायक व सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा की गई कारवाई विधायक के आदेश पर की गई है उन्होंने कहा कि जिस दौरान ट्रैकटर ट्रालियों को पकड़ा गया लेकिन पुलिस ने किसी भी रेत से भरे टिप्पर को अपने कब्जे में नही लिया। इस दौरान प्रदर्शन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कामरेड गरीब दास, गुरनेक सिंह भज्जल, एडवोकेट पंकज किरपाल ने पुलिस पर आरोप लगाया कि ट्रैक्टर ट्राली चालकों के विरुद्ध माइनिंग के झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार गरीब लोगों को रोजगार देने की बजाए उनके रोजगार पर लात मार रही है और दूसरी ओर टिप्परों के विरुद्ध कारवाई करने से बच रही है क्योंकि इनसे सेटिंग आड़े आ जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा 11 ट्रैकटर ट्रालियों को जब्त करते समय कोई टिप्पर नजर नहीं आना आश्चर्यजनक है। प्रदर्शनकारियों के कहना था कि कुछ ट्रैक्टर ट्राली चालकों के पास रेत से संबंधित कागजात थे लेकिन पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं मानी। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस इन कागजात के संबंध में जांच करनी चाहिए थी। इस प्रदर्शन में कुलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, रोशनलाल मैरा, सतनाम सिंह, मखन सिंह झोनोवाल, अवतार सिंह, सुरिंदर सिंह, हरजीत सिंह, संतोख सिंह, कामरेड अच्छर सिंह व भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। रोड जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर नरिंदर सिंह औजला व एसएचओ गढ़शंकर सोढ़ी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए प्रयास करते नजर आए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी गढ़शंकर नरिंदर सिंह औजला के इस आश्वासन पर की मामले की जांच की जाएगी और किसी के पास वैध कागज पाए गए तो उन्हें इससे राहत दी जा सकती है।
भरी गर्मी में जाम में फंसे लोगों में रोष :    प्रदर्शनकारियों द्वारा बंगा चौक पर लगाये जाम के कारण वाहनो में बैठे हुए लोग गर्मी में तड़पते नजर आए उनका कहना था कि प्रशासन को प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए और ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न करने वालो पर कारवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनका व प्रशासन का मसला है लोगों को बेमतलब का परेशान किया जा रहा है।
भाजपा नेता निमिषा मेहता : आप का असल चेहरा सामने आया, गरीब ट्रैकटर ट्राली चालको के विरुद्ध पुलिस की कारवाई निंदनीय है।  पंजाब की आप सरकार लोगों से उनका रोजगार छीन रही है जबकि उनके सुप्रीमो चुनाव से पहले लोगों को रोजगार की गरंटी देने के वायदे कर सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि वह इन लोगो के साथ है और उन्हें हर कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
विधायक जय कृष्ण रौड़ी : जब यह मामला मेरे सामने आया था तो  एसएचओ गढ़शंकर को पकड़े गए ट्रैकटर ट्राली वालो को चेतावनी देकर छोड़ने के लिए कहा था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Aman Chawla Joins as Superintendent

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 11 : Aman Chawla has officially taken charge as the new Superintendent of JCDAV College, Dasuya. His appointment has been warmly welcomed by the college fraternity, with heartfelt congratulations pouring in from...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस का सत्ता में वापसी का प्लान! …80 नेताओं का हो सकता पत्ता साफ, सीएम को लेकर वड़िंग ने खोला राज

चंडीगढ़ : पंजाब की सियासत में अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की गर्मी महसूस होने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने पार्टी के भीतर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की टीम कर रही जांच : अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे 4200 भारतीयों पर लटकी तलवार

अमेरिका में रह रहे 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत वापस भेज दिया गया है। इन निर्वासित भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयर...
article-image
पंजाब

जिले के ब्लैक स्पाट का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई के डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ट्रैफिक, यातायात व स्कूल शिक्षा विभाग को एन.जी.ओज के साथ मिलकर जागरुकता रैली व सैमीनार करने की भी दी हिदायत होशियारपुर, 15 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स...
Translate »
error: Content is protected !!