ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष भगत को युवासेना ने उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया :‌ अर्जुन बग्गा 

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिवसेना बाल ठाकरे के युवा सेना के जिला प्रधान अर्जुन बग्गा की अध्यक्षता में अंकित भल्ला , जसप्रीत सिंह , नव ठाकुर , जतिन ठाकुर , वंश नैय्यर की ओर से ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष भगत को  उनकी अच्छी सेवाओं के लिए गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया ।
   इस अवसर पर अर्जुन बग्गा ने ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष भगत की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी मुस्तैदी से होशियारपुर का ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जहां उन्होंने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले हुडदंगियों पर सख्त कार्रवाई की है वहीं उन्होंने जनता की सहायता करने के लिए अपना नरम रवैया भी अपनाया है और जगह-जगह लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जानकारी देकर जागरूक भी किया है । इस अवसर पर युवा सेवा प्रदान अर्जुन बग्गा ने माननीय एसपी साहब का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल के लिए समझदार निर्भीक अफसर सुभाष भगत को लगाया है ।
इस अवसर पर शिवसेना की ओर से सुझाव दिया गया है कि जल्द ही स्कूल , कालेज , फैक्ट्रीयो में हर घर हर ऐक मोहल्ले और व्यापारीयों के पास जाकर ट्रैफिक नियमों की शिक्षा देने हेतु सेल की स्थापना की जाए ताकी लोगों में ट्रैफिक नियमों पालन करने की भावना पैदा हो जिससे जनता को ट्रैफिक की वजह से आने वाली मुश्किलों से राहत मिले।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर नोटों का ढेर मिलने पर राज्यसभा में बवाल : 55 सांसदों ने पत्र लिखकर कर दी यह डिमांड

दिल्ली :  राज्यसभा में आज की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर मिले नोटों के ढेर का मुद्दा उठा. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस मामले को उठाते हुए सभापति...
article-image
पंजाब

दुष्कर्म पीड़िता संग मां को सड़क पर पीटा : पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से महज 50 मीटर की दूरी पर घटित, इलाके में सनसनी

लुधियाना :  लुधियाना से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटा गया।यह घटना फिरोजपुर रोड पर स्थित पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं : लेकिन उस जंग को नहीं जो इस अभियान को आगे बढ़ा रही थी – कमला हैरिस

नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस हार स्वीकार कर चुकी हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंपने की बात कही है। मंगलवार को संपन्न...
article-image
पंजाब

शिक्षा क्रांति अभियान के तहत विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूमों का किया उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए होशियारपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा ने आज शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!