शिक्षा क्रांति अभियान के तहत विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूमों का किया उद्घाटन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए होशियारपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा ने आज शिक्षा क्रांति अभियान के तहत दो सरकारी प्राइमरी स्कूलों में नवनिर्मित क्लासरूमों का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने सबसे पहले गांव पुरहीरा स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में 9.55 लाख रुपए की लागत से बने क्लासरूम का उद्घाटन किया, इसके बाद उन्होंने गांव बूथगढ़ के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 8.55 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए नए क्लासरूम का उद्घाटन किया।

विधायक जिम्पा ने कहा कि शिक्षा एक समाज की रीढ़ होती है और जब बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ने को मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता दोनों बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि सरकारी स्कूल किसी भी प्राइवेट स्कूल से कम न दिखें। जिम्पा ने शिक्षकों व ग्रामवासियों से अपील की कि वे स्कूलों की देखरेख में सहयोग करें और अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलवाएं।

इस मौके पर साथ में मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी,पवन शर्मा, रमन शर्मा, जगतार सिंह बीएनओ, कमल छाबरा, लव शारदा, लायन रणजीत सिंह राणा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस : सूंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नाकरीकों का खन्ना ने किया सम्मान

होशियारपुर l पूर्व सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा मूक बधिर लोगों को समर्पित स्थानीय सुंदर आश्रम में वरिष्ठ नागरिक दिवस के...
article-image
पंजाब

सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्वतंत्रता दिवस मनाया

गढ़शंकर । स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के नेतृत्व में समागम आयोजित स्वतन्त्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। इस समारोह में...
article-image
पंजाब

पंजाब की 2 बेटियों का चयन : वायु सेना अकादमी, डंडीगल में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चुना गया

मोहाली  : पंजाब की बेटियां हर जगह धूम मचा रही हैं. इसी प्रकार मोहाली स्थित माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेट चरणप्रीत कौर और महक को जनवरी 2025...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!