ठंड से पंजाब वासियों को मिलेगी राहत : 2 से 3 दिन तक निकलेगी धूप

by

लुधियाना:    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है लेकिन अब मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है क्योंकि पहाड़ों पर कोई वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव नहीं हो रही है।

ऐसे में अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह व शाम धुंध छाने का सिलसिला जारी रह सकता है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की मौसम विशेषज्ञ डॉ. पी.के. किंगरा ने बताया कि अब बारिश का स्पैल खत्म हो चुका है। अभी आने वाले 2 से 3 दिन तक धूप निकलेगी। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रह सकता है। सुबह व शाम में धुंध भी छा सकती है लेकिन ठिठुरन वाली सर्दी से लोगों को राहत रहेगी। सोमवार को पूरा दिन अच्छी धूप निकली रही। लोगों को ठंड से राहत रही। दिन का तापमान 18 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय 100 व शाम में 97 फीसदी रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टरों व नशा को पंजाब छोड़ना पड़ेगा जब सूबे में अकाली दल की सरकार आएगी -सुखबीर बादल

लुधियाना: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल लुधियाना पहुंचे और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सुखबीर बादल पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश सिंह गरचा के घर पहुंचे और उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के बाद...
article-image
पंजाब

1496 लोगों के लगाए वैक्सीनेशन के टीके, गढ़शंकर के विभिन्न स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन का लगाया गया मेगा कैंप

गढ़शंकर – सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन का मेगा कैंप लगाए गए इस श्रृंखला के तहत गढ़शंकर में सिवल हस्पताल की टीम द्वारा जिओजी गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मीनार-ए-बेगमपुरा से तप स्थान को जोड़ने वाले पौने चार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल का नींव पत्थर रखा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे हैं ठोस प्रयास: जय कृष्ण सिंह रौड़ी खुरालगढ़ साहिब, 15 जनवरी : श्री गुरु रविदास...
Translate »
error: Content is protected !!