ठियोग विस में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत चल रहे 600 करोड़ रुपए के विकास कार्य: उप मुख्यमंत्री मुकेश1 अग्निहोत्री

by

प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल योजना का निर्माण कार्य जून 2024 तक किया जाएगा
उप मुख्यमंत्री ने ठियोग क्षेत्र के लिए लुहरी डैम से सिंचाई परियोजना की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

मुकेश अग्निहोत्री ने किया निर्माणाधीन ठियोग बस अड्डे का किया निरीक्षण, अगस्त 2023 में किया जायेगा लोकार्पण
शिमला – ठियोग विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत लगभग 600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ठियोग परिधि गृह में जल शक्ति विभाग एवं परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य ठियोग विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। 315 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन कुरपन खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसका निर्माण कार्य जून 2024 से पहले पूर्ण कर क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया जाएगा। परियोजना पर लगभग 245 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि परियोजना से क्षेत्र की 53 पंचायतें लाभान्वित होंगी। परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए विभाग प्रयासरत है जिसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

उन्होंने कहा कि परियोजना की कुल लंबाई लगभग 22 किलोमीटर है जिसमे से आधे से अधिक का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि परियोजना के निर्माण कार्य में राष्ट्रीय हाईवे के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए 16 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है, जिसके उपरांत अब निर्माण कार्य में और अधिक तेजी आएगी।

उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को ठियोग क्षेत्र के लिए लुहरी डैम से सिंचाई परियोजना की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 26 पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि ठियोग क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था पर कम कार्य किया गया है और इसी को ध्यान में रखते हुए ठियोग में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे ताकि क्षेत्र में लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ हो सके।

उन्होंने कहा कि अमृत मिशन के अंतर्गत 18 करोड़ रुपए ठियोग क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण पर खर्च किए जायेंगे जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ठियोग में सीवरेज परियोजना का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है जिस पर अब तक लगभग 7 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को इस परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ठियोग क्षेत्र में थाथल पेयजल परियोजना पर 8 करोड़ रुपए की राशि व्यय को जा रही है जिससे क्षेत्र की लगभग 13 पंचायतें लाभान्वित होंगी।

हिमाचल पथ परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया की ठियोग बस अड्डे का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अगस्त 2023 से पहले निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बस अड्डे को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि ठियोग डिपो में निगम की 18 बसें है जो 40 रूट पर अपनी सेवाएं लोगो को दे रही हैं तथा आने वाले समय में ठियोग डिपो को ओर बसे उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि नए बस अड्डे में चार्जिंग स्टेशन का भी प्रावधान किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में यहां पर इलेक्ट्रिक बसों को भी चलाया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन ठियोग बस अड्डे का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माणाधीन ठियोग बस अड्डे का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को बस अड्डे का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने ठियोग में प्रस्तावित पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स साइट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पार्किंग के निर्माण कार्य पूर्ण होने से यहां पर हर दिन लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने ठियोग परिधि गृह में सुनी लोगों की समस्याएं
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिधि गृह ठियोग में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर उचित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान, उपमंडल दण्डाधिकारी सुरेंद्र मोहन, नगर परिषद अध्यक्ष ठियोग विवेक थापर, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग अंजू शर्मा, अधिशासी अभियंता अशोक भूपल, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ठियोग सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल ने की एलपीजी व व्यावसायिक गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा : सिलेंडरों की उपलब्धता एवं सुचारू आपूर्ति को लेकर दिए जरूरी निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च. घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की मांग में हाल ही में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संबंधित विभागों, ऑयल कंपनियों एवं गैस एजेंसियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी

23 दिसंबर को जिला मुख्यालय चंबा में कार्यशाला होगी आयोजित एएम नाथ। चंबा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला में प्रशासन गांव की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का किया विमोचन

जेंडर संवेदनशील नीतियों और कार्यक्रमों पर दिया बल एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डॉ. राजीव बंसल, डॉ. बासु सूद और डॉ. प्रभात मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘जेंडर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ततवानी क्षेत्र में फ्लड प्रोटेक्शन पर खर्च होंगे 5 करोड़ रुपये : केवल सिंह पठानिया

सलवाना स्कूल में 30 लाख रुपये से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों का किया लोकार्पण* एएम नाथ।  शाहपुर, 3 जून।nशाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ततवानी क्षेत्र में बाढ़...
Translate »
error: Content is protected !!